भू- विज्ञान के छात्र भी अब बनेंगे +2 स्कूलों के शिक्षक : डॉ. रणजीत कुमार सिंह


साहिबगंज :- साहिबगंज महाविद्यालय के भू- विज्ञान के व्याख्याता डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा भू- विज्ञान विषय के लिए 32 पद सृजित किया गया है

भू- विज्ञान के छात्र भी अब बनेंगे +2 स्कूलों के शिक्षक : डॉ. रणजीत कुमार सिंह



बता दें कि झारखंड सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए अब भूगोल एवं भूविज्ञान (जियोलॉजी) को सामानांतर विषय माना है। यह +2 स्कूलों में भू- विज्ञान के शिक्षक और भू- विज्ञान के छात्र - छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है। यहां बताते चलें कि भू- विभाग के व्याख्याता डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने स्नातकोत्तर के छात्र जेठा हेंब्रम के सहयोग से राज्य सरकार को आवेदन देकर आग्रह किया था कि कि भू- विज्ञान के विद्यार्थी भी प्लस टू स्कूलों में शिक्षक बन पाए, इसके लिए उन्होंने बिहार का उदाहरण दिया था, बता दें कि बिहार में भू- विज्ञान एवं भूगोल को समांतर विषय मानते हुए +टू स्कूल में इसकी पढ़ाई होती है।

बिहार सरकार के तर्ज पर झारखंड सरकार ने पूरे झारखंड में 32 पद स्वीकृत किया है। डॉक्टर रणजीत ने कहा कि हालांकि पदों की संख्या काफी कम है, फिर भी यह संतोष है कि अब हमारे भू- विज्ञान के छात्र स्कूलों में शिक्षक बनकर अपनी सेवा दे पाएंगे। इस कार्य के लिए डॉक्टर सिंह ने जिलेवासियों की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " भू- विज्ञान के छात्र भी अब बनेंगे +2 स्कूलों के शिक्षक : डॉ. रणजीत कुमार सिंह "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel