गाजियाबाद की ये हैं सबसे भूतिया जगह : डर से कोई आसपास भी नहीं भटकता


गाजियाबाद :- आज के समय में लोग पैरानॉर्मल एक्टिविटी पर बहुत कम विश्वास करते हैं। 

गाजियाबाद की ये हैं सबसे भूतिया जगह : डर से कोई आसपास भी नहीं भटकता


मगर भूत-प्रेत से जुड़ी दिलचस्प कहानियां हमेशा सुर्खियों में रही हैं।हर शहर की अपनी एक अलग कहानी होती है और इसके बारें में लोग जनना चाहते हैं। आज हम आपके लिए दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद शहर से जुड़ी कुछ रहस्यमयी कहानियां लेकर आएं हैं।ये कहानियां अजीबो गरीब किस्सों के लिए मशहूर हैं। आइए जानते हैं गाजियाबाद में सबसे भूतिया जगह कौन सी है और कहां पर है?

दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में सबसे भूतिया जगहों में से एक गोविंदपुरम हैं। स्थानीय लोगों की माने तो कई साल पहले कुछ गुंडों ने एक आदमी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। उस आदमी की आत्मा आज भी भटकती है। रात में जब लोग यहां से गुजरते हैं तो उस आदमी की छाया दिख जाती है।अंधेरा होने के बाद लोग यहां से गुजरने से परहेज करते हैं।

गाजियाबाद शहर में हिंडन नदी का अपनी अलग कहानी है। इस नदी को सबसे भूतिया माना जाता है। यह नदी उत्तर भारत में यमुना की एक सहायक नदी है।यहां के लोगों का मानना है कि कई साल पहले नदी में कुछ लोग मछली पकड़़ने के लिए गए, लेकिन वे कभी वापस नहीं आए। कहा जाता है कि शाम होते ही नदी के किनारे आत्माएं दिखने लगती हैं।

रायसपुर को लोग रईसपुर के नाम से भी जानते हैं। कहा जाता है कि इस शहर में एक घना जंगल है। जहां लोग दिन ढलने के बाद जाने से डरते हैं। यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि इस जंगल में भूत रहते हैं। इतना ही नहीं जंगल में कई ऐसे पेड़़ हैं, जिसके नीचे खड़ा होने पर कई सारी बीमारियां हो जाती है। शाम होते ही यहां बुरी आत्माएं भटकती हैं।

केसी-19 कवि नगर में स्थित है। यहां के लोगों का मानना है कि केसी-19 मकान नंबर है। कई साल पहले इस घर में दो परिवार रहते थे, लेकिन आधी रात को कुछ चोर ने सभी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। उनकी आत्माएं आज भी यहां भटकती हैं। शाम होते ही इस मकान से अजीबो गरीब आवाज आती है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to " गाजियाबाद की ये हैं सबसे भूतिया जगह : डर से कोई आसपास भी नहीं भटकता"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel