नीता अंबानी ने एक सेकंड में खरीदी 100 करोड़ की कार : जो है दुनिया की सबसे महंगी कार, प्रत्येक ड्राइवर की सैलरी है 24 लाख रुपए सालाना


अम्बानी परिवार की दौलत और शोहरत की कोई सीमा नहीं है।

नीता अंबानी ने एक सेकंड में खरीदी 100 करोड़ की कार : जो है दुनिया की सबसे महंगी कार, प्रत्येक ड्राइवर की सैलरी है 24 लाख रुपए सालाना


सभी जानते हैं कि यह परिवार भारत ही नहीं बल्कि सारे विश्व के सबसे संपन्न परिवारों में से एक है। उनकी लाइफस्टाइल, घर और मिल्कियत वाली चीज़ों के बारे में जितना भी कहा जाए कम है। अंबानी परिवार की बहू नीता अंबानी एक से एक महंगी चीजों की मालकिन हैं। आए दिन उनके पहने हुए कपड़े, घड़ियां और बैग्स के बारे में खबरें आती रहती हैं।

बिजनेस में कदम से कदम मिलाती है नीता

नीता अंबानी के पति एक मशहूर शख्सियत हैं और देश के सबसे सफल बिजनेसमैन में से एक हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मुकेश अंबानी ने अपने पूरे परिवार को लग्जरी का हर सामान और सुविधा मुहैया कराई हुई है। वहीं नीता अंबानी भी अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके बिजनेस में साथ देती हैं। वे रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक हैं, जोकि एक चैरिटेबल संस्था है। अंबानी परिवार अपने द्वारा की गई चैरिटी और मंदिरों में दिए गए दान - दक्षिणा के लिए भी बहुत मशहूर हैं।

खरीदी 100 करोड़ की कार

गौरतलब है कि नीता अंबानी को महंगी कारों का भी बहुत शौक है। हाल ही में उन्होंने अपने कलेक्शन में एक नई लग्जरी कार को शामिल किया है। इस कार का नाम Audi A9 Chameleon है। इस कार का लुक किसी टेस्ला कार से काफी मिलता-जुलता है। बताया जा रहा है कि ऑडी कंपनी में इस तरह की लिमिटेड कारों को ही बनाया है। यह कार अभी तक भारत में उपलब्ध नहीं कराई गई है।

नीता अंबानी ने भी यह गाड़ी यूएसए से इंपोर्ट की है। इस गाड़ी की असल कीमत है ₹90 करोड़ रुपये, लेकिन यूएसए से भारत में इंपोर्ट करने के लिए नीता अंबानी को पूरे ₹100 करोड़ की रकम चुकानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि नीता अंबानी ने यह कार अपने ऑफिस आने - जाने के लिए ली है। आपको बता दें कि अंबानी परिवार के पास दर्जनों ड्राइवर हैं और प्रत्येक ड्राइवर को 24 लाख रुपए की सालाना सैलरी दी जाती है। 

नीता और मुकेश ने 40 साल पहले की थी शादी

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी साल 1985 में हुई थी। नीता अंबानी को उनके ससुर धीरूभाई अंबानी ने अपने बड़े बेटे के लिए पसंद किया था, और जाहिर है उनकी पसंद सही भी थी। इन दोनों की शादी को लगभग 40 साल होने को आए हैं और आज भी यह कपल अपने प्यार के लिए मशहूर हैं। इन दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम आकाश, ईशा और अनंत है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " नीता अंबानी ने एक सेकंड में खरीदी 100 करोड़ की कार : जो है दुनिया की सबसे महंगी कार, प्रत्येक ड्राइवर की सैलरी है 24 लाख रुपए सालाना"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel