झारखंड की अंकिता पहुंची केबीसी के हॉट सीट पर : पहले मां ने भी केबीसी में लिया था भाग


मशेदपुर :- झारखंड के जमशेदपुर की बेटी अंकिता ने राज्य का नाम रोशन किया है।

झारखंड की अंaकिता पहुंची केबीसी के हॉट सीट पर : पहले मां ने भी केबीसी में लिया था भाग



जमशेदपुर के आदित्यपुर, सहारा गार्डेन सिटी की रहने वाली अंकिता आशी कौन बनेगा करोड़पति कि केबीसी के हॉट सीट पर पहुंच गई हैं। इसका प्रसारण आज रात को होगा। कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 14 के 86वें एपिसोड का प्रसारण रात 9 बजे से प्रसारित होगा। इस एपिसोड में अंकिता सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर खेलते हुए नजर आएंगी।

मां ने भी केबीसी में लिया था भाग

अंकिता आर्किटेक्ट अनूप कुमार की बेटी हैं। अंकिता के अनुसार इनकी मां ज्योति सिन्हा भी कौन बनेगा करोड़पति में फास्टेट फिंगर तक पहुंच चुकी हैं। अंकिता के पिता जमशेदपुर के जाने - माने आर्किटेक्ट इंजीनियर हैं। वे आशी आर्किटेक्ट के नाम से भी मशहूर हैं। 

अंकिता की सफलता पर पूरे परिवार और शुभचिंतकों ने उसे शुभकामनाएं दी हैं। ये आदित्यपुर, जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। अंकिता ने कहा कि KBC के माध्यम से अमिताभ बच्चन से मिलना सोने पर सुहागा वाली बात थी। अमिताभ ने काफी बेहतर बातचीत की, जैसे लगा कि पुराने परिचित रहे हों।

दूसरी बार केबीसी में जाने का मौका मिला

अंकिता ने बताया कि KBC में दूसरी बार जाने का मौका मिला। पहली बार मां के साथ गई थी। लेकिन इस बार प्रतिभागी बनकर जाने का मौका मिला। बता दें कि अंकिता की मां भी KBC में भाग लिया था।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "झारखंड की अंकिता पहुंची केबीसी के हॉट सीट पर : पहले मां ने भी केबीसी में लिया था भाग"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel