भारतीय इंडस्ट्री के रत्न हैं जहांगीर रतन जी टाटा : सूई से लेकर जहाज कारोबार में टाटा समूह का है बोलबाला


"टाटा"! भारतीय उद्योग जगत का ऐसा नाम, जो हर क्षेत्र में छाया हुआ है। 


भारतीय इंडस्ट्री के रत्न हैं जहांगीर रतन जी टाटा : सूई से लेकर जहाज कारोबार में टाटा समूह का है बोलबाला


टाटा समूह की कंपनियां आज देश के 11 सेक्‍टर में काम कर रही हैं और लंबे समय तक इसकी अगुवाई करने वाले जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा सच में भारतीय उद्योग जगत के ‘दादा’ साबित हुए। वैसे तो जेआरडी टाटा का जन्म 29 जुलाई 1904 को पेरिस में हुआ था, लेकिन उनका ज्‍यादातर जीवन भारत में ही बीता और उन्‍होंने भारतीय उद्योग जगत को ऐसी ऊंचाइयों तक पहुंचाया, जिसे आज भी दुनिया सलाम करती है। 

जेआरडी ने साल 1925 में बिना वेतन के ही टाटा एंड संस में बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्‍होंने बेहद कम समय में उद्योग जगत को अपनी काबिलियत दिखाई और साल 1938 में टाटा एंड संस के अध्‍यक्ष चुन लिए गए। इसके बाद उन्‍हें अपने विजन को विस्‍तार देने का मौका मिला और भारतीय उद्योग जगत का दुनियाभर में डंका बजने लगा। 


उद्योगों को लेकर जेआरडी का नजरिया इतना दूरदर्शी था कि जिस समय भारत में कंप्‍यूटर था भी नहीं, तभी उन्‍होंने 1968 में टाटा कंप्‍यूटर सेंटर की नींव डाल दी थी। अब यह कंपनी टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नाम से जानी जाती है।

 साल 1979 में उन्‍होंने टाटा स्‍टील की स्‍थापना की, जिसने भारतीय इस्‍पात उद्योग की पहचान बदलकर रख दी। इससे पहले साल 1945 में जेआरडी टाटा मोटर्स की स्‍थापना कर चुके थे। देश की पहली एयरलाइन बनाने की उपलब्धि भी उन्‍हीं के पास थी।

जिस धंधे को आजमाया उसे सोना बनाया

जेआरडी ने भारतीय उद्योग जगत के लगभग सभी प्रमुख सेक्‍टर में अपने उद्यमों की शुरुआत की। आज टाटा समूह का विस्‍तार 6 महाद्वीपों के 100 से ज्‍यादा देशों में है। फिलहाल टाटा समूह देश के 11 सेक्‍टर में काम कर रहा है और इसकी 29 से ज्‍यादा कंपनियां हैं। फिलहाल टाटा समूह के तहत टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा स्‍टील, टाटा केमिकल, टाटा कंज्‍यूमर प्रोडक्‍ट, टाइटन, टाटा कैपिटल, टाटा पावर, इंडियन होटल्‍स, टाटा कम्‍यूनिकेशंस, टाटा डिजिटल और टाटा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स जैसी कंपनियां शामिल हैं।

नोट : अगली कड़ी में पढ़ें- अब पानी के बिजनेस में भी निवेश करेगी टाटा, बिसलेरी कंपनी हुई उनकी

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " भारतीय इंडस्ट्री के रत्न हैं जहांगीर रतन जी टाटा : सूई से लेकर जहाज कारोबार में टाटा समूह का है बोलबाला"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel