खेसारी लाल यादव का नया गाना "धमाका होई आरा में 2.0" हुआ रिलीज : यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, शिल्पी राज ने दी है गाने को आवाज


नोरंजन 
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने बाजार में आते ही छा जाते हैं। 

खेसारी लाल यादव का नया गाना "धमाका होई आरा में 2.0" हुआ रिलीज : यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, शिल्पी राज ने दी है गाने को आवाज


अब नए साल से पहले एक्टर खेसारी लाल यादव का गाना चर्चा में है। इस गाने में खेसारी लाल ने एक्ट्रेस पूनम दुबे के साथ शानदार मूव्स दिखाए हैं।
हालांकि कुछ लोग इस गाने को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। गाने के बोल से ऐसा लग रहा है कि जैसे खेसारी लाल, पवन सिंह को निशाना बनाते हुए ये गाना गा रहे हैं। आपको बता दें खेसारी लाल यादव और एक्टर पवन सिंह के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। अब गाने के बोल "धमाका होई आरा में 2.0" सुनकर लग रहा है कि ये पवन सिंह को ही टारगेट करके बनाया गया है।

बता दें कि अभिनेता और गायक पवन सिंह आरा से ताल्लुक रखते हैं और लंबे समय से दोनों स्टार्स के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। वहीं गाने के रिलीज होने के बाद दोनों के फैंस एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। नए साल से पहले रिलीज खेसारी लाल का नया वीडियो सॉन्ग "धमाका होई आरा में 2.0" देखते ही देखते काफी वायरल हो गया। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने अपनी कमाल की अदाएं दिखाई हैं। नए साल के जश्न और पार्टी डांस के लिए ये बेहतरीन डांस नंबर हो सकता है।   

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " खेसारी लाल यादव का नया गाना "धमाका होई आरा में 2.0" हुआ रिलीज : यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, शिल्पी राज ने दी है गाने को आवाज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel