गढ़वा में तेंदुए का आतंक : पांच साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट, शव के आधे हिस्से को खा गया तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
गढ़वा :- झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया से हृदयविदारक घटना सामने आई है।
गांव में ही एक दुकान से बुधवार की शाम को बिस्किट लेने गए पांच साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला और उसके आधे हिस्से को खा गया। बच्चे की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।
आज गुरुवार सुबह बच्चे का कपड़ा और शव मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग, पुलिस और अंचल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
घर से थोड़ी दूर ले जाकर तेंदुए ने उसके शव के आधे हिस्से को खा गया। ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोगों ने बुधवार की शाम तेंदुए के गांव में होने की सूचना दी थी, लेकिन ऐसी अनहोनी की आशंका किसी को नहीं थी। हादसे के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "गढ़वा में तेंदुए का आतंक : पांच साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट, शव के आधे हिस्से को खा गया तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण"
Post a Comment