नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज ने मनाया विजय दिवस : आज ही दिन 3,900 जवान वीरगति को हुए थे प्राप्त


साहिबगंज :- आज नेहरू युवा केंद्र द्वारा साहिबगंज प्रखंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन कुमार के नेतृत्व में स्थानीय शहीद चौक पर विजय दिवस पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज ने मनाया विजय दिवस : आज ही दिन 3,900 जवान वीरगति को हुए थे प्राप्त



कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि विजय दिवस 16 दिसम्बर, 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन कुमार ने बताया कि आज का दिन देश भर में विजय दिवस के रुप में मनाया जाता है।

वर्ष 1971 के पाकिस्तान के विरुद्ध  युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे, जबकि 9, 851 घायल हो गए थे। पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके नियाजी ने भारत के पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद 17 दिसंबर को 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बनाया गया।    
इस कार्यक्रम में अकाश कुमार, पूजा कुमारी, गुलनाज, प्रवीण कुमार, अजय कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज ने मनाया विजय दिवस : आज ही दिन 3,900 जवान वीरगति को हुए थे प्राप्त"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel