हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव : CM को लेकर पार्टी आलाकमान करेगा फैसला, जीत के बाद कांग्रेस के सामने CM चुनने की चुनौती


शिमला : - हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पास हुआ है

हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव : CM को लेकर पार्टी आलाकमान करेगा फैसला, जीत के बाद कांग्रेस के सामने CM चुनने की चुनौती


 
इसमें सीएम को लेकर आलाकमान को फैसला लेने का अधिकार दिया गया है। इस पहाड़ी राज्य में जीत के बाद कांग्रेस के सामने मुख्यमंत्री चुनने की चुनौती है, क्योंकि इसके लिए कई दावेदार सामने आ रहे हैं। इसी को लेकर प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई थी।

कांग्रेस के पास कई उम्मीदवार हैं। रेस में सबसे आगे कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश प्रमुख प्रतिभा सिंह हैं, जो दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। प्रतिभा सिंह मंडी से लोकसभा सांसद हैं और एक पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।   


इनके अलावा तीन अन्य दावेदार भी हैं, इसमें पूर्व राज्य प्रमुख सुखविंदर सिंह सुखू, निवर्तमान विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री और हर्षवर्धन चौहान शामिल हैं। इसके अलावा और भी कई नाम हैं। कहा जाता है कि कांग्रेस के कई नेताओं ने इस उम्मीद में चुनाव लड़ा था कि उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना जाएगा।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to "हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव : CM को लेकर पार्टी आलाकमान करेगा फैसला, जीत के बाद कांग्रेस के सामने CM चुनने की चुनौती"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel