CLOSE ADS
CLOSE ADS

दुनिया ने मांगी ऋषभ के जल्द कुशलता की दुआ


भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह भयानक कार एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें 5 से ज्यादा चोटें आई हैं, रुड़की के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है। 

दुनिया ने मांगी ऋषभ के जल्द कुशलता की दुआ



इस बीच दुनियाभर से उनके लिए दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है। सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, द्रविड़, लारा, मलिंगा जैसे देश - विदेश के दिग्गजों समेत सरहद पार के खिलाड़ियों, नेताओं और बॉलीवुड स्टार्स ने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी। 

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण ने भी पंत के जल्दी ठीक होने की दुआएं मांगीं। सचिन ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मेरी दुआएं तुम्हारे साथ। जल्दी रिकवर हो जाओ"। लक्ष्मण ने लिखा, "पंत के लिए दुआ कर रहा हूं। अच्छा है कि वे अब खतरे से बाहर हैं। उम्मीद है वह जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे"। 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने भी उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ मांगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबाई का शुक्रवार को सुबह ही निधन हो गया। निधन के कुछ देर बाद ही पंत का एक्सीडेंट हो गया। मोदी ने पंत की इंजरी पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "पंत के एक्सीडेंट से दुखी हूं। उनके स्वस्थ होने की दुआं कर रहा हूं"।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " दुनिया ने मांगी ऋषभ के जल्द कुशलता की दुआ"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel