देर रात देवपहाड़ और अदरो पहाड़ के पहाड़िया बस्ती पहुंचे DC रामनिवास यादव : किया 42 कंबलों का वितरण


साहिबगंज :- शुक्रवार की देर रात अचानक उपायुक्त रामनिवास यादव देव पहाड़ एवं अदरो पहाड़ स्थित पहाड़िया गांव में पहाड़िया ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण करने पहुंचे।

देर रात देवपहाड़ और अदरो पहाड़ के पहाड़िया बस्ती पहुंचे DC रामनिवास यादव : किया 42 कंबलों का वितरण

इस दौरान उन्होंने देवपहाड़ में 42 ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया, साथ ही ग्रामीणों से मुलाकात की एवं उनका कुशल क्षेम जाना।
वहीं उन्होंने बातचीत के क्रम में ग्रामीण विद्यालय की स्थिति, खाद्यान्न वितरण की स्थिति आदि को समझा और जाना तथा उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए।

इसके पश्चात उपायुक्त रामनिवास यादव समेत अपर समाहर्ता विनय मिश्र, जनसंपर्क पदाधिकारी सविता सिंह ने अदरो पहाड़ पर भी ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया, जहां उपायुक्त समेत सभी ने 42 ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया।


इस क्रम में उपायुक्त राम निवास यादव ने कहा कि जिला प्रशासन ठंढ के मौसम में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर रहा है, जबकि सभी प्रखंडों में भी कंबल भेजा गया है। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर शीतलहर के मौसम में अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " देर रात देवपहाड़ और अदरो पहाड़ के पहाड़िया बस्ती पहुंचे DC रामनिवास यादव : किया 42 कंबलों का वितरण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel