देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार : 13 जनवरी को खेला जाएगा वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला : जानें इस स्टेडियम की खासियत


झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। 

देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार : 13 जनवरी को खेला जाएगा वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला : जानें इस स्टेडियम की खासियत



इसे झारखंड से 160 किलोमीटर दूर ओडिशा के राउरकेला में बनाया गया है। 15 एकड़ में फैले इस स्टेडियम में नए साल में 13 जनवरी को हॉकी वर्ल्ड कप के तहत पहला मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि यह दुनिया का पहला इको फ्रेंडली और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है।

जानें स्टेडियम की खासियत

स्टेडियम के खासियत की बात करें तो यह स्टेडियम 15 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें लगभग 20 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। यहां हर सीट की बनावट ऐसी है कि दर्शक दुनिया के किसी भी स्टेडियम के मुकाबले पिच के ज्यादा करीब होंगे। स्टेडियम में प्रैक्टिस पिच और चेंजिंग रूम को जोड़ने के लिए एक टनल है। फिटनेस सेंटर, रिकवरी केंद्र और पिच के पास हाइड्रोथेरेपी पूल बनाया गया है। 

इससे जुड़े दो होटल हैं, जहां खिलाड़ियों के रूकने का इंतजाम किया जाएगा। स्टेडियम एंटी अर्थ क्विक, यानी भूकंप रोधी है। अंदरूनी हिस्से की शीतलता के लिए 250 एचपी डक्टेबल एसी यूनिट लगाया जा रहा है, जो मौसम को अनुकूल बनाए रखेगा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to "देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार : 13 जनवरी को खेला जाएगा वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला : जानें इस स्टेडियम की खासियत"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel