आज काशी में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवम खेल मंत्री अनुराग ठाकुर खिलाड़ियों के साथ टेनिस खेलते हुए आए नजर
वाराणसी :- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की हार हुई है और राज्य में हर पांच साल में सत्ताधारी पार्टी को बदल देने की परिपाटी बरकरार रही।
अब पहाड़ी राज्य में कांग्रेस की सरकार बन गई है और सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं।इस चुनाव में भाजपा नेता तथा केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीटें गंवा बैठे हैं, जिसे लेकर पार्टी में ही उनकी आलोचना भी हो रही है, लेकिन अनुराग ठाकुर इन दिनों देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी की दो दिवसीय दौरे पर हैं।
आज सोमवार अनुराग ठाकुर ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में यूपी और तमिलनाडु के बीच खेले जाने वाले दोस्ताना टेबल टेनिस मुकाबले का उद्घाटन किया और टेबल टेनिस भी खेली।इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित भी किया।
क्या बोले अनुराग ठाकुर
देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी पहुंचे केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि काशी तमिल महोत्सव में साहित्य, संस्कृति, खेल एवं अन्य विधाओं के माध्यम से दो संस्कृतियों का मिलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन में साहित्य और संस्कृति के कार्यक्रम हुए हैं। उसके साथ खेलकूद के माध्यम से उत्तर और दक्षिण को जोड़ने का काम हो रहा है, जो हमारी हजारों वर्ष पुरानी परंपरा को दर्शाता है।
अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी को किया धन्यवाद
अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जो भव्य आयोजन हो रहा है।इससे एक - भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के मन में जो उत्साह देखा जा रहा है।ऐसा ही उत्साह वहां से आने वाले हर दल के लोगों में देखने को मिल रहा है। तमिलनाडु के लोगों को काशी विश्वनाथ दर्शन का अवसर तो मिल ही रहा है। इसके साथ ही यहां की कला, संस्कृति से भी परिचय हो रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।
अनुराग ठाकुर ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन
आपको बता दें कि अनुराग ठाकुर ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन और पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद अनुराग ठाकुर ने ट्वीट भी किया। ट्वीट कर लिखा ओम नम: पार्वती पतये, हर- हर महादेव।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "आज काशी में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवम खेल मंत्री अनुराग ठाकुर खिलाड़ियों के साथ टेनिस खेलते हुए आए नजर"
Post a Comment