अखिल भारतीय प्रदेश यादव महासभा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रांची में संपन्न : यादव समाज के हित हेतु लिए गए निर्णय, 21 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों में अहीर रेजिमेंट की मांग हेतु होगा आंदोलन
साहिबगंज : अखिल भारतीय प्रदेश यादव महासभा झारखंड कार्यसमिति की एक बैठक दिगंबर जैन भवन, रांची में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर एवं भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर पुष्पांजलि कर की गई। साथ में भारतीय शहीद सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय प्रदेश यादव महासभा झारखंड के अध्यक्ष रामाशीष यादव ने किया।
बैठक में झारखंड के साहिबगंज सहित सभी जिलों से जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित हुए।
कार्यसमिति की बैठक में कई कार्य योजनाओं की मंजूरी ली गई, जिसमें यादव समाज के सर्वांगीण विकास हेतु हर स्तर पर प्रयास करना,
समाज में व्याप्त रूढ़िवादी परंपराओं, कुरीतियों को समाप्त करने का सतत प्रयास करना तथा नवीन समाज की संरचना के लिए कार्य करना, यादव समाज से अशिक्षा व गरीबी का उन्मूलन करने का प्रयास करना तथा साधनहीन मेधावी छात्रों की शिक्षा एवं भविष्य निर्माण में सहायता प्रदान करना तथा सभी प्रकार की शिक्षा के विस्तार हेतु प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षण संस्थाओं तक,
आधुनिकतम तकनीक, प्रौद्योगिकी, मेडिकल शिक्षण संस्थाओं, छात्रावासों की स्थापना करना तथा उनका संचालन करना, यादव समाज के द्वारा नवीन भारत के निर्माण हेतु समतामूलक संस्कृति को स्थापित करने का प्रयास करना तथा उसके अनुरूप चरित्रवान नागरिकों का निर्माण करना, समाज के नारी वर्ग की गरिमा व गौरव की पुनर्स्थापना हेतु पुरुष वर्ग के समान स्तर पर प्रतिष्ठित करना तथा समानता का पूर्ण अधिकार दिलाने में सहयोग करना शामिल रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए रामाशीष यादव ने कहा की आगामी 21 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर अहीर रेजिमेंट की मांग एवं जातिगत जनगणना को झारखंड में कराने के लिए धरना दिया जाएगा। प्रधान महासचिव इंद्रजीत यादव ने कहा कि जाति, धर्म और भाषा के आधार पर उत्पन्न द्वेष वैमनस्यता की भावना को दूर कर राष्ट्रीय एकता की भावना पैदा करने की आवश्यकता है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "अखिल भारतीय प्रदेश यादव महासभा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रांची में संपन्न : यादव समाज के हित हेतु लिए गए निर्णय, 21 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों में अहीर रेजिमेंट की मांग हेतु होगा आंदोलन"
Post a Comment