वन डे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन-कौन हैं : जानिए सभी दिलचस्प आंकड़े इस लेख में


किकेट

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का सपना हर किसी बल्लेबाज का होता हैं, वहीँ अगर वो दोहरा शतक तेजी से बनाया जाए तो और बहुत बड़ी बात होती है। तो चलिए जानते हैं कि वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक किसका है?

वन डे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन-कौन हैं : जानिए सभी दिलचस्प आंकड़े इस लेख में




1 . ईशान किशन :-

गेंद      – 126
विरोधी – बांग्लादेश
साल    – 2022 
वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक भारत के तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन ने लगाया है।
ईशान किशन ने साल 2022 में बांग्लादेश टीम के खिलाफ सिर्फ 126 गेंदों में ही दोहरा शतक लगा दिया था। यह मैच 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश में जहूर अहमद स्टेडियम, चटग्राम में हुआ था।
इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी किया, जिसमें ईशान किशन ने ओपनिंग की और शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 126 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया था। इस मैच में ईशान किशन ने सिर्फ 131 गेंदों में 24 चौके और 10 छक्के लगाकर 210 रन बना दिए थे, इस मैच में भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 409 रन बना दिए थे।

2. क्रिस गेल :- क्रिस गेल ने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 138 गेंदों में ही दोहरा शतक लगा दिया, इस मैच में गेल ने 147 गेंदों में 10 चौके और 16 छक्के लगाकर 215 रन बना दिए।

3. विरेंद्र सहवाग :

गेंद      – 140
विरोधी – वेस्टइंडीज
साल    – 2011
तीसरे स्थान पर मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले तूफानी भारतीय बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग हैं। विरेंद्र सहवाग ने साल 2011 में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ सिर्फ 140 गेंदों में ही अपना दोहरा शतक पूरा किया था।

यह मैच 8 दिसंबर 2011 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और सहवाग ने ओपनिंग की। सहवाग ने ओपनिंग करते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की और सिर्फ 140 गेंदों में दोहरा शतक लगाया। सहवाग ने इस मैच में 149 गेंदों में 25 चौके और 7 छक्के लगाकर 219 रन बनाए थे। इस मैच में भारतीय टीम ने 5 विकेट पर  418 रन बनाए थे, जो वनडे में भारतीय टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर साबित हुआ।
4. शुभमन गिल :-

गेंद      – 145
विरोधी – न्यूजीलैंड
साल    – 2023
चौथे स्थान पर बेहतरीन भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। शुभमन गिल ने साल 2023 में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ सिर्फ 145 गेंदों में ही अपना दोहरा शतक पूरा किया था।
यह वनडे मैच 18 जनवरी 2023 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और शुभमन ने ओपनिंग की।
शुभमन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और सिर्फ 145 गेंदों में दोहरा शतक लगाया। शुभमन ने इस मैच में 149 गेंदों में 19 चौके और 9 छक्के लगाकर 208 रन बनाए थे। इस मैच में भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 349 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।

5. सचिन तेंडुलकर :-

गेंद      – 147
विरोधी – साउथ अफ्रीका
साल    – 2010
5वें स्थान पर विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में साउथ अफ़्रीकी टीम के खिलाफ सिर्फ 147 गेंदों में दोहरा शतक लगा दिया था। यह मैच 24 फरवरी 2010 को भारत और साउथ अफ्रीका टीम के बीच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी। सचिन तेंदुलकर ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर आए और शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 147 गेंदों में ही 25 चौके और 3 छक्के लगाकर 200 रन बना दिए थे। इस मैच में भारतीय टीम ने सचिन के दोहरे शतक की बदौलत 3 विकेट पर 401 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

6. फखर जमाल :-

गेंद      – 148
विरोधी – जिम्बाब्वे
साल    – 2018
इस सूची में छठवें स्थान पर पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान हैं, फखर जमान ने साल 2018 में जिम्बाब्वे टीम के खिलाफ सिर्फ 148 गेंदों में ही दोहरा शतक पूरा किया था। यह मैच 20 जुलाई 2018 को बुलावायो, जिम्बाब्वे में खेला गया, जिसमें पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी की और फखर जमान ने ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर 148 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया।
इस मैच में फखर जमान ने 156 गेंदों में 24 चौके और 5 छक्के लगाकर 210 रन बना दिए थे।

7. रोहित शर्मा :-

गेंद      – 151
विरोधी – श्रीलंका
साल    – 2014
सातवें पायदान पर बेहतरीन भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंकन टीम के खिलाफ सिर्फ 151 गेंदों में ही अपना दोहरा शतक लगाया था। यह मैच भारत और श्रीलंका टीम के बीच 13 नवंबर 2014 को ईडन गार्डन, कोलकाता में खेला गया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 151 गेंदों में दोहरा शतक लगा दिया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने 173 गेंदो में ही 33 चौके और 9 छक्के लगाकर 264 रन बना दिए थे और यह स्कोर वनडे इतिहास में एक पारी में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

8. रोहित शर्मा :-

गेंद      – 151
विरोधी – श्रीलंका
साल    – 2017
आठवें स्थान पर एक बार फिर से तूफानी बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका टीम के ही खिलाफ सिर्फ 151 गेंदों में ही अपना दोहरा शतक पूरा किया था। यह मैच भारत और श्रीलंका टीम के बीच 13 दिसंबर 2017 को मोहाली में खेला गया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 151 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने 153 गेंदो में ही 13 चौके और 12 छक्के लगाकर 208 रन बना दिए थे।

9. मार्टिन गुप्टिल :-

गेंद      – 153
विरोधी – वेस्टइंडीज
साल    – 2015
नौवें स्थान पर न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल हैं। गुप्टिल ने साल 2015 में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ सिर्फ 153 गेंदों में ही अपना दोहरा शतक जड़ दिया था।

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच यह वनडे मैच 21 मार्च 2015 को वेलिंगटन में हुआ था। इस मैच में मार्टिन गुप्टिल ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 153 गेंदो में ही अपना दोहरा शतक पूरा किया था। इस मैच में गुप्टिल ने सिर्फ 163 गेंदों में 24 चौके और 11 छक्के लगाकर 237 रन बना दिए थे।

10. रोहित शर्मा :-

गेंद      – 156
विरोधी – ऑस्ट्रेलिया
साल    – 2013
दसवें स्थान पर एक बार फिर से धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ही हैं। रोहित ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ सिर्फ 156 गेंदों दोहरा शतक लगाया था। यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच 2 नवंबर 2013 को बैंगलोर में हुआ था। जिसमें रोहित शर्मा ने ओपनिंग करते हुए महज 156 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने 158 गेंदो में ही 12 चौके और 16 छक्के लगाकर 210 रन बना दिए थे।
तो दोस्तों अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारी और आंकड़ो के लिए हमारा ग्रुप ज्वाइन करें। ग्रुप का लिंक इसी न्यूज के नीचे दिया गया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " वन डे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन-कौन हैं : जानिए सभी दिलचस्प आंकड़े इस लेख में "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel