भारत का सबसे सफल कप्तान कौन? कपिलदेव, गावास्कर, गांगुली या महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट ने कपिल देव, सुनील गावास्कर से लेकर सौरभ गाँगुली, रोहित शर्मा तक कई सफल कप्तान देखे हैं,
जिनके नेतृत्व में भारत ने सफलता की नई इबारतें लिखीं। लेकिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में शायद ही कोई ऐसा कप्तान होगा, जिसने धोनी जैसी अतुलनीय सफलता अर्जित किया हो। 2007 के T20 विश्व कप से पहले जब सचिन तेंदुलकर ने कप्तानी की जिम्मेदारी के लिए धोनी का नाम सुझाया था,
तब भले ही धोनी ने एक खिलाड़ी के रूप में अपने आप को टीम में स्थापित कर लिया था, लेकिन कप्तानी के लिए धोनी का नाम लोगों के मन में संशय के बीज बो रहा था।
ऐसे में BCCI ने सचिन के सलाह को आधार बनाकर धोनी के नेतृत्व में एक युवा टीम को दक्षिण अफ्रीका भेजा था। वह भी ऐसे माहौल में जब खुद भारत के बड़े - बड़े खिलाड़ी T20 के फॉर्मेट के समर्थन में नही थे। ऐसे में धोनी एंड कंपनी ने बड़ी- बड़ी टीमों को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
इस सफलता का सबसे बड़ा श्रेय गया नए कप्तान धोनी को, जिनके निर्भीक फैसलों और उन फैसलों के खेल और नतीज़ों पर प्रभाव ने पूरी दुनिया को धोनी की कप्तानी का कायल बना दिया। परिणामस्वरूप धोनी को तुरंत एकदिवसीय टीम का बागडोर भी सौंप दिया गया। फिर शुरू हुआ एक ऐसा सफर जो 2011 के विश्व कप विजय के बाद भी नही थमा। इस बीच धोनी ने न सिर्फ अपने आप को टी 20 क्रिकेट के सफल बल्लेबाज के रूप में बल्कि टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में टीम को एक नंबर बनाया।
IPL में भी चेन्नई सुपर किंग्स टीम को एकएक कर चार बार खिताब दिलाकर धोनी ने पूरे क्रिकेट जगत में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया। भले ही धोनी ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है, लेकिन क्रिकेट में अपनी योगदान और तजुर्बे के कारण धोनी आज भी क्रिकेट की दुनिया का बड़ा नाम हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "भारत का सबसे सफल कप्तान कौन? कपिलदेव, गावास्कर, गांगुली या महेंद्र सिंह धोनी"
Post a Comment