हर महीने कितने करोड़ रुपए कमाती हैं दीपिका पादुकोण


नोरंजन

बाॅलीवुड की शानदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इसी सप्ताह अपना 37वां जन्मदिन मनाया है।
 
हर महीने कितने करोड़ रुपए कमाती हैं दीपिका पादुकोण



दीपिका ने आज पूरी दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। उनकी एक्टिंग और एक से बढ़कर एक किरदार ने हर किसी का दिल जीत लिया है। दीपिका ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। 
दीपिका का फैमिली बैकग्राउंड फिल्मी न होते हुए भी दीपिका ने बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपना अलग ही लेवल सेट कर रखा है। रामलीला, पद्मावत, ये जवानी है दीवानी, बाजीराव मस्तानी और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 

दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। दीपिका की आनेवाली शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान कंट्रोवर्सी में फंसी है। इस फिल्म के कारण दीपिका पादुकोण की काफी आलोचना हो रही है। खैर, हम बात कर रहे हैं उसकी कमाई की।

कितना कमाती हैं दीपिका

आज दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। दीपिका फिल्म मेकर्स की पहली पसंद हैं। दीपिका अपनी एक फिल्म के लिए करीब 15 से 30 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। दीपिका की कुल नेटवर्थ 314 करोड़ रुपये के आस-पास है।

वहीं मीडिया की मानें तो दीपिका बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी नेटवर्थ 300 करोड़ के पार है। वहीं दीपिका एक महीने में करीब 2 करोड़ के आसपास कमा लेती हैं। वहीं एक्ट्रेस की सालाना आय 24 करोड़ रुपये के करीब होगी। दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है।


Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

Related News

0 Response to " हर महीने कितने करोड़ रुपए कमाती हैं दीपिका पादुकोण "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel