झारखंड के बेटे ने हिमालय की ऊंचाईयों में लहराया तिरंगा : इस ट्रेकिंग में 8 राज्यों के 30 लोग थे शामिल
जामताड़ा : झारखंड के युवा ट्रेकिंग के फिल्ड में भी दिन-ब-दिन अपनी पहचान बना रहे हैं और राज्य का नाम हिमालय की ऊंचाईयों में भी रौशन कर रहे हैं।
कुछ ही दिनों में गणतंत्र दिवस आने वाला है और इस अवसर पर झारखंड के बेटे अरविंद वर्णवाल ने हिमालय की एक पर्वत चोटी केदारकंठा की 12050 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराकर देश को गौरवांवित किया है।
8 राज्यों के लोगों ने लिया था हिस्सा
इस ट्रेकिंग में भारत के 8 राज्यों के 30 लोग शामिल थे। यह यात्रा गणतंत्र दिवस के पूर्व हिमालय पर्वत श्रृंखला पर तिरंगा फहराने की थी। इसमें झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के लोग शामिल थे। जिसमें जामताड़ा के अरविंद ने हिमालय की ऊंचाईयों पर झारखंड का प्रतिनिधित्व किया।
केदारकंठा पर्वत की चोटी पर तिरंगा लहराना एक अविस्मरणीय पल : अरविंद वर्णवाल
अरविंद वर्णवाल ने अपने आनुभव साझा करते हुए बताया कि केदारकंठा पर्वत की ऊंची चोटी पर पहुंचकर तिरंगा लहराना हम सभी साथियों के लिए एक अविस्मरणीय पल था। उन्होंने बताया कि पूरी पर्वत श्रृंखला बर्फ की चादर से ढकी थी, तापमान भी खून को जमा देने वाला था, लेकिन हिमालय श्रृंखला की पर्वत की चोटी पर तिरंगा झंडा फहराने का जुनून ही था कि हम सभी बिना थके, बिना ठंड की परवाह किए इसकी चोटी पर पहुंचे और तिरंगा झंडा फहराया।
आपको बता दें कि अरविंद ट्रेकिंग के काफी शौकिन हैं, वे पहले भी अमरनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " झारखंड के बेटे ने हिमालय की ऊंचाईयों में लहराया तिरंगा : इस ट्रेकिंग में 8 राज्यों के 30 लोग थे शामिल"
Post a Comment