पराक्रम दिवस पर परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए 21 द्वीपों के नामकरण कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी


ई दिल्ली: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर देश आज पराक्रम दिवस माना रहा है। 

पराक्रम दिवस पर परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए 21 द्वीपों के नामकरण कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े गुमनाम द्वीपों का नामकरण करने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लिया। पीएम मोदी ने इस दौरान अंडमान - निकोबार द्वीप समूह में नेताजी को समर्पित स्मारक के एक मॉडल का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन किया। सरकार ने 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए 2021 में ही पराक्रम दिवस के रूप में घोषित किया था।

अंडमान में पहली बार तिरंगा फहराया गया- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि अंडमान की ये धरती वो धरती है जहां पहली बार तिरंगा फहराया गया था, जहाँ पहली बार स्वतंत्र भारत की सरकार बनी। आज नेताजी सुभाष बोस की जयंती है। देश इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है। वीर सावरकर और देश के लिए लड़ने वाले कई अन्य नायकों को अंडमान की इस भूमि में कैद कर दिया गया था। जब मैं 4-5 साल पहले पोर्ट ब्लेयर गया था, तब मैंने वहां के 3 मुख्य द्वीपों के लिए भारतीय नाम समर्पित किए थे।

स्वतंत्रता के क्रांतिवीर सुभाष चंद्र बोस

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते 8-9 वर्षों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े ऐसे कितने ही काम देश में हुए हैं, जिन्हें आज़ादी के तुरंत बाद से होना चाहिए था। जिन 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान - निकोबार के इन द्वीपों को अब जाना जाएगा, उन्होंने मातृभूमि के कण-कण को अपना सब-कुछ माना था।

बता दें कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए और नेताजी की स्मृति का सम्मान करने के लिए रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर 2018 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप के नाम पर रखा गया था। नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप के भी नाम बदलकर शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप कर दिया गया था।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " पराक्रम दिवस पर परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए 21 द्वीपों के नामकरण कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel