कौन है न्यूजीलैंड का ये बल्लेबाज? : जिसने करोड़ों भारतीय की रोक दी थी सांसें,12 चौके 10 छक्के
क्रिकेट
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 349 रन टांग दिए थे। युवा ओपनर शुभमन गिल ने इस मुकाबले में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वो ODI क्रिकेट में डबल सेंचुरी जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। गिल ने 208 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
शुभमन गिल की इस तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 349 रनों का पहाड़ खड़ा किया। ऐसा लगा कि भारतीय टीम इस लक्ष्य को आसानी से डिफेंड कर लेंगे, लेकिन कीवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल के इरादे कुछ और थे।
आखिरी ओवर में चाहिए थे 20 रन
बता दें कि ब्रेसवेल की इस पारी के बदौलत न्यूजीलैंड मैच जीतने के बेहद करीब आ गई थी। आखिरी ओवर में उन्हें 20 रनों की दरकार थी। ब्रेसवेल ने शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर भारतीय फैंस की टेंशन और बढ़ा दी थी,
आखिरी ओवर में चाहिए थे 20 रन
बता दें कि ब्रेसवेल की इस पारी के बदौलत न्यूजीलैंड मैच जीतने के बेहद करीब आ गई थी। आखिरी ओवर में उन्हें 20 रनों की दरकार थी। ब्रेसवेल ने शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर भारतीय फैंस की टेंशन और बढ़ा दी थी,
लेकिन इसके बाद दूसरी गेंद पर वो LBW हो गए और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने राहत की सांस ली। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट झटके।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " कौन है न्यूजीलैंड का ये बल्लेबाज? : जिसने करोड़ों भारतीय की रोक दी थी सांसें,12 चौके 10 छक्के"
Post a Comment