नाम शुभमन गिल ...! उपलब्धि.. वनडे क्रिकेट के इतिहास में डबल सेंचुरी जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, यूं ही लगातार अपने खेल से जीतेंगे हरेक दिल - भारत को वर्ल्ड कप जरूर दिलाएंगे शुभमन गिल


क्रिकेट

नाम शुभ्मन गिल...! उपलब्धि... वनडे क्रिकेट के इतिहास में डबल सेंचुरी जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी।

नाम शुभमन गिल ...! उपलब्धि.. वनडे क्रिकेट के इतिहास में डबल सेंचुरी जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, यूं ही लगातार अपने खेल से जीतेंगे हरेक दिल - भारत को वर्ल्ड कप जरूर दिलाएंगे शुभमन गिल

 
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 149 गेंदों पर ताबड़तोड़ 208 रन। 19 क्लासिकल चौके और 9 गगनचुंबी छक्के। गिल 137 गेंदों में 169* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने 11 गेंदों में 6 छक्के मारकर दोहरा शतक पूरा कर लिया। ऐसा इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। 182* के बाद तो इस धुआंधार सलामी बल्लेबाज ने हैट्रिक छक्के उड़ा कर डबल सेंचुरी अपने नाम की।   

23 साल के शुभ्मन गिल के वनडे आंकड़ों पर नजर डालिए! रन- 1102, गेंदें- 1011, बेस्ट स्कोर - 208, एवरेज - 68. 88, स्ट्राइक रेट - 109, शतक- 3 और अर्धशतक 5। इसे पढ़कर जुबान पर सिर्फ एक शब्द आता है.. अविश्वसनीय। आप गिल की खौफनाक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि 50 ओवरों की समाप्ति के बाद टीम इंडिया ने 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए, इसमें 13 रन एक्स्ट्रा थे। बाकी बल्लेबाजों ने 151 गेंदें खेलकर 128 रन बनाए। इस पारी की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि गिल अब 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए बतौर ओपनर खेलते नजर आएंगे।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में जैसे ही भारत ने टॉस जीता, शुभमन गिल ने मौके का भरपूर फायदा उठाने की ठान ली। टिकनर के 33वें ओवर की चौथी गेंद को मिड ऑन और मिड विकेट के बीच से चौके के लिए भेजकर शुभ्मन गिल ने वनडे में 1000 रन पूरे कर लिए। शॉट्स तो बहुत सारे लगे, लेकिन ब्रेसवेल के 43वें ओवर की चौथी गेंद को स्टेप आउट कर डीप मिडविकेट बाउंड्री के बाहर छक्का मारकर गिल ने अपने 150 रन पूरे किए। यह शॉट बताने के लिए काफी था कि शुभ्मन गिल किस खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। यह टॉप क्लास बैट्समैन का टॉप क्लास शॉट था।

शुभ्मन गिल ने छक्कों की बौछार कर अपने 200 रन पूरे कर लिए। टिकनर के 48वें ओवर की दूसरी धीमी गेंद लॉन्गऑन बाउंड्री के ऊपर से छक्के के लिए गई। चौथी गेंद शॉर्ट पिच और टप्पा खाते ही डीप मिडविकेट स्टैंड में। फर्ग्यूसन के 49वें ओवर की पहली गेंद फाइन लेग बाउंड्री में छक्के के लिए। दूसरी गेंद यॉर्कर के प्रयास के दौरान स्लॉट में और शॉट सीधा स्टेडियम के बाहर वाले प्लॉट में। गिल यहीं नहीं थमे और ओवर में लगातार तीसरी गेंद को लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के ऊपर से छक्के के लिए भेज कर अपना पहला दोहरा शतक पूरा कर लिया।

यूं ही लगातार अपने खेल से जीतेंगे हर एक दिल
भारत को वर्ल्ड कप जरुर दिलाएंगे शुभ्मन गिल

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "नाम शुभमन गिल ...! उपलब्धि.. वनडे क्रिकेट के इतिहास में डबल सेंचुरी जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, यूं ही लगातार अपने खेल से जीतेंगे हरेक दिल - भारत को वर्ल्ड कप जरूर दिलाएंगे शुभमन गिल"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel