केएल राहुल - आथिया शेट्टी की शादी का सजा मंडप : दिखी वेडिंग थीम की पहली झलक, एक बार फिर क्रिकेट और बॉलीवुड के सितारे का होगा मिलन
एक बार फिर क्रिकेट और बॉलीवुड के सितारे का मिलन होने जा रहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बैटर केएल राहुल और अभिनेता सुनील शेट्टी की एक्ट्रेस बेटी आथिया शेट्टी शादी करने जा रहे हैं। इस शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शादी का सारा कार्यक्रम सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस पर हो रहा है।
23 जनवरी को शादी से पहले मेहंदी, हल्दी और संगीत समारोह भी होगा। इसके लिए पूरे फार्म हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं केएल राहुल आथिया की शादी का मंडप भी सज चुका है। इसका वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यह लग रहा है कि शादी की थीम गोल्डन रहने वाली है और शायद यह पावर कपल की ड्रेस भी इससे मेल खाती रहेगी।
राहुल और अथिया की शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। यह आईपीएल के बाद मई में हो सकता है। इसमें क्रिकेट और बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल होंगे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " केएल राहुल - आथिया शेट्टी की शादी का सजा मंडप : दिखी वेडिंग थीम की पहली झलक, एक बार फिर क्रिकेट और बॉलीवुड के सितारे का होगा मिलन"
Post a Comment