वित्तीय वर्ष 2022 - 23 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थाओं, संगठनों को नेहरू युवा केंद्र करेगी पुरस्कृत, लाखों के पुरस्कार जीतने के लिए यहां करें आवेदन, जानें अहर्ता, शर्तें और अंतिम तिथि
साहिबगंज : नेहरू युवा केंद्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए 'उत्कृष्ट युवा क्लब' पुरस्कार आमंत्रित किया गया है।
उत्कृष्ट युवा क्लब पुरस्कार हेतु अहर्ता इस प्रकार है: - वैसे संस्था युवा मंडल, महिला मंडल जो सोसायटी एक्ट-हेतु आवेदन 1860 से निबंधित हो तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन से संबंद्धता प्राप्त हो। संस्था, युवा मंडल या महिला मंडल वित्तीय वर्ष 2021- 2022 में निम्नलिखित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया हो, जैसे- राष्ट्रीय निर्माण एवं अन्य समाजिक कल्याण गतिविधियां, कौशल विकास, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, खेल- कूद तथा गांव में टिकाऊ समुदायिक संपत्ति का निर्माण तथा अन्य पिछले 02 वर्ष में उत्कृष्ट युवा क्लब पुरस्कार प्राप्त ना किए हों।
संस्था, युवा मंडल या महिला मंडल को पिछले 02 वर्ष का अंकेक्षण रिपोर्ट प्रतिवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। चयनित संस्था, युवा मंडल, महिला मंडल को जिला स्तर पर रु 25,000, राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त को ₹75000, ₹ 50,000 तथा ₹ 25,000 तथा राष्ट्रीय स्तर पर ₹ 3,00,000, ₹ 100,000 एवं ₹ 50,000 पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा।
वैसे निबंधित संस्था, युवा मंडल या महिला मंडल उपरोक्त आहर्ता पूरी करते हों तो वो दिनांक 25/01/2023 तक नेहरू युवा केंद्र, साहिबगंज, जिला परिषद साहिबगंज से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " वित्तीय वर्ष 2022 - 23 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थाओं, संगठनों को नेहरू युवा केंद्र करेगी पुरस्कृत, लाखों के पुरस्कार जीतने के लिए यहां करें आवेदन, जानें अहर्ता, शर्तें और अंतिम तिथि "
Post a Comment