फिल्मों में भी जलवा दिखाने को तैयार एम एस धोनी : पहली फिल्म LGM का पोस्टर रिलीज, पत्नी साक्षी कर रही हैं फिल्म को प्रोड्यूस, इंस्टाग्राम पर महज 3 घंटे में 1M. व्यूज


नोरंजन

भारतीय क्रिकेट टीम के कुल कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी जबतक क्रिकेट के ग्राउंड पर रहे, अपने चौके - छक्कों से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर करते रहे। 

फिल्मों में भी जलवा दिखाने को तैयार एम एस धोनी : पहली फिल्म LGM का पोस्टर रिलीज, पत्नी साक्षी कर रही हैं फिल्म को प्रोड्यूस, इंस्टाग्राम पर महज 3 घंटे में 1M. व्यूज



ग्राउंड पर आज भी धोनी को लोग मिस करते हैं। क्रिकेट से सन्यास लेने और क्रिकेट की दुनिया पर धाक जमाने के बाद धोनी अब फिल्मी दुनिया पर राज करने की तैयारी में हैं।

जल्द ही रिलीज होगी LGM

धोनी के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम और कास्ट भी अनाउंस कर दिया गया है। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही पहली तमिल फिल्म LGM यानी 'लेट्स गेट मैरिड' के पोस्टर ने महज 3 घंटे में इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज पाया है। इतना ही नहीं 1 लाख 53 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं। इस फिल्म में साउथ एक्टर हरिश कश्यप और इवाना मेन लीड में नजर आने वाले हैं।

पत्नी साक्षी धोनी हैं फिल्म की प्रोड्यूसर 

फिल्म 'एलजीएम' का डायरेक्शन रमेश थमिलमानी ने किया है वहीं इसकी प्रड्यूसर धोनी की बीवी साक्षी सिंह हैं। रमेश की भी यह पहली फिल्म है। मेकर्स के अनुसार यह एक कम बजट की बेहतरीन फिल्म साबित होगी। इस फिल्म में हरिश और इवाना के अलावा नादिया और योगी बाबू के नाम का भी ऐलान किया गया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " फिल्मों में भी जलवा दिखाने को तैयार एम एस धोनी : पहली फिल्म LGM का पोस्टर रिलीज, पत्नी साक्षी कर रही हैं फिल्म को प्रोड्यूस, इंस्टाग्राम पर महज 3 घंटे में 1M. व्यूज "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel