नेहरू युवा केन्द्र ने चानन में किया "राष्ट्र युवा दिवस" का आयोजन


साहिबगंज : नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन कुमार एवं कौशर अंसारी के नेतृत्व में "राष्ट्रीय युवा दिवस" का आयोजन,




नेहरू युवा केन्द्र ने चानन में किया "राष्ट्र युवा दिवस" का आयोजन




भगत सिंह युवा क्लब पुरानी साहिबगंज एवं विवेकानंद युवा क्लब के सदस्यों के साथ  मिलकर चानन गांव में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित और द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड शिक्षक रामप्रकाश साहू और धर्मराज मंडल उपस्थित थे। 

मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चंदन कुमार ने बताया कि वास्तव में स्वामी विवेकानंद आधुनिक मानव के आदर्श प्रतिनिधि हैं। विशेषकर भारतीय युवकों के लिए स्वामी विवेकानंद से बढ़कर दूसरा कोई नेता नहीं हो सकता। उन्होंने हमें कुछ ऐसा ज्ञान दिया है, जो हमें अपने उत्तराधिकार के रूप में प्राप्त परंपरा के प्रति एक प्रकार का अभिमान जगा देती है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने जो कुछ भी लिखा है, वह हमारे लिए हितकर है।

वहीं नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक कौशर  ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की भारत में स्वामी विवेकानंद की जयंती को प्रति वर्ष "राष्ट्र युवा दिवस" के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णय के अनुसार सन 1984 ईस्वी को "अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष" घोषित किया गया था। इसके महत्व पर विचार करते हुए भारत सरकार ने बारह जनवरी सन 1984 को स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन "राष्ट्र युवा दिवस" के रूप में घोषित किया।

कार्यक्रम में युवा क्लब के सदस्य उत्तम सुमन, विष्णु, अमित, अर्जुन, अमर, राजेश, कुंदन, शुभम, अजीत, अजय, आलोक, कुंदन, निलेश, गौरव, विवेकानंद आलोक, प्रकाश व अन्य उपस्थित रहे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "नेहरू युवा केन्द्र ने चानन में किया "राष्ट्र युवा दिवस" का आयोजन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel