देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री पुरुस्कार की हुई घोषणा : प्रख्यात शिक्षाविद और सुपर- 30 के संचालक आनंद कुमार का नाम भी शामिल, बिहार के दो अन्य नाम भी शामिल
पटना : बिहार की राजधानी पटना में जश्न का माहौल है।
क्योंकि देश के सर्वोच्च नागरिक पद्म पुरस्कार के तीनों श्रेणियों की घोषणा हो चुकी है। इसमें बिहार के प्रख्यात शिक्षाविद् और सुपर-30 के संचालक आनंद कुमार का भी नाम शामिल है।
आनंद कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनके अलावा बिहार से तीन और लोगों को यह पुरस्कार मिला हैं। इनमें कपिलदेव प्रसाद और सुभद्रा देवी के नाम शामिल हैं।
कौन हैं आनंद कुमार?
आनंद कुमार देश के जाने-माने गणितज्ञ हैं और सुपर थर्टी के संस्थापक टीचर हैं। उनका जन्म बिहार की राजधानी पटना में 1 जनवरी 1973 को एक निम्न मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता डाक विभाग में बाबू थे। उनके पिता ने हिन्दी माध्यम के सरकारी स्कूल में एडमिशन कराया था। उनका पूरा बचपन संघर्षों में ही गुजरा। गुरु आनंद ने ही 'सुपर 30' को सुपर बनाया और आज इसी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री पुरुस्कार की हुई घोषणा : प्रख्यात शिक्षाविद और सुपर- 30 के संचालक आनंद कुमार का नाम भी शामिल, बिहार के दो अन्य नाम भी शामिल"
Post a Comment