रांची पहुंची टीम इंडिया : हार्दिक पांड्या गए सीधे महेंद्र सिंह धोनी के घर, जय-वीरू की तरह पोज देकर दिया शोले का एक्शन


क्रिकेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 27 जनवरी को झारखण्ड के रांची में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें रांची पहुंच चुकी हैं। 

रांची पहुंची टीम इंडिया : हार्दिक पांड्या गए सीधे महेंद्र सिंह धोनी के घर, जय-वीरू की तरह पोज देकर दिया शोले का एक्शन



रांची पहुंचने के साथ ही हार्दिक पंड्या ने सबसे पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह से मुलाकात की। अपनी इस मुलाकात की तस्वीर भी हार्दिक ने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो अब तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रांची पहुंची टीम इंडिया : हार्दिक पांड्या गए सीधे महेंद्र सिंह धोनी के घर, जय-वीरू की तरह पोज देकर दिया शोले का एक्शन



हार्दिक पंड्या ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो महेंद्र सिंह धोनी के साथ बाइक पर सवार हैं। ये बाइक बिलकुल वैसी ही है, जैसी शोले फिल में धर्मेन्द्र और अमिताभ बच्चन ने चलाई थी। इसीलिए हार्दिक ने अपनी पोस्ट पर कैप्शन में लिखा ‘जल्द ही आ रही है शोले-2’

महेंद्र सिंह धोनी के पास है बाइक्स का कलेक्शन

हम सब जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को बाइक का बहुत शौक है। उनके फार्महाउस में उनकी बाइकों के कलेक्शन के लिए उन्होंने एक अलग से गैराज बनाया हुआ है। उनके कलेक्शन में 10 से अधिक मोटरसाइकिल हैं। माही के पास 10 से ज्यादा लग्जरी और विंटेज बाइक्स हैं। धोनी की पहली बाइक Yamaha RX-135 थी, जिसे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एंट्री लेने से पहले खरीदी थी। इसके आलवा, उनके पास Norton Jubilee 250, BSA गोल्डस्टार, Yamaha थंडरकैट और Suzuki Shogun जैसी मोटरसाइकिलें भी है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "रांची पहुंची टीम इंडिया : हार्दिक पांड्या गए सीधे महेंद्र सिंह धोनी के घर, जय-वीरू की तरह पोज देकर दिया शोले का एक्शन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel