गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाले झांकियो की घोषणा कर दी गई है : जानिए किन तीन झांकियों को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, इस झांकी को मिला पहला पुरस्कार
नई दिल्ली: 26 जनवरी को पूरे भारत में 74वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्य की झांकियां प्रदर्शित की गई। सेना के तीनों अंंगों और केंद्रीय सशस्त्र सीमा बल ने भी अपनी प्रदर्शनी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। सभी झांकियों में से उत्तराखंड की मानसखंड पर आधारित झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी का खिताब दिया गया है।
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की झांकिया इस सूची में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
उत्तराखंड की झांकी थी खास, इसीलिए नंबर एक
उत्तराखंड की झांकी में राज्य की वाइल्ड लाइफ, नेशनल पार्क और अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट के मानसखंड को दर्शाया गया था। झांकी में सबसे आगे हिरण बनाए गए थे। बीच में राजकीय पशु मस्क डियर और राष्ट्रीय पशु मोर को दर्शाया गया था। वहीं झांकी के पिछले हिस्से में जागेश्वर धाम बनाया गया, जो 125 छोटे-बड़े प्राचीन मंदिरों का समूह है। साथ ही कई देवदार वृक्ष भी झांकी में दिखाए गए। उत्तराखंड की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर
आपको बता दें कि मानसखंड मंदिर माला प्रोजेक्ट सरकार के प्रमुख प्रोजेक्ट्स में से एक हैं, जिसके तहत मानसखंड तक 274 किलोमीटर का कोरिडोर विकसित किया जाएगा। बात करें दूसरे स्थान पर आने वाली महाराष्ट्री की झांकी की 'साडे तिन शक्तिपीठ और नारी शक्ति' पर आधारित थी। इसके अलावा तीसरी बेस्ट झांकी का पुरस्कार उत्तर प्रदेश राज्य की झांकी को मिला है, जो अयोध्या के प्रसिद्ध दीपोत्सव पर आधारित थी।
अन्य कई पुरस्कार भी किए गए घोषित
पंजाब की रेजीमेंट को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल घोषित किया गया है। जनजातीय मामलों के मंत्रालय की झांकी को मंत्रालयों और विभागों में सर्वश्रेष्ठ नामित किया गया। यह झांकी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पर आधारित थी। वहीं केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के 'जैव विविधता संरक्षण और वंदे भारतम' नृत्य समूह को भी विशेष पुरस्कार दिया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, न्यायाधीशों के पैनल और माईगव द्वारा आयोजित ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ झांकियों का चयन किया गया है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाले झांकियो की घोषणा कर दी गई है : जानिए किन तीन झांकियों को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, इस झांकी को मिला पहला पुरस्कार"
Post a Comment