बिग ब्रेकिंग, अदानी ने खेला अंबानी से भी बड़ा दांव : खरीदी सबसे महंगी महिला IPL टीम


क्रिकेट

महिला इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाली 5 टीमों के नाम सामने आ गए हैं और उन्हें किसने कितने में खरीदा है, इसके बारे में भी पता चल गया है। आप भी देखिए पूरी लिस्ट--

बिग ब्रेकिंग, अदानी ने खेला अंबानी से भी बड़ा दांव : खरीदी सबसे महंगी महिला IPL टीम


बता दें की भारतीय क्रिकेट इतिहास में आज एक नया अध्याय लिखा गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला आईपीएल (WIPL) की पहली सीढ़ी सफलता से पार कर ली है। अब उन टीमों का पता भी चल गया है, जो इस सीजन से ऐतिहासिक टूर्नामेंट का आगाज करेंगी। अहमदाबाद से मुंबई तक 5 टीमें हैं जो प्रॉपर पुरुष आईपीएल की तरह ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। सबसे बड़ी बात यह है कि महिला आईपीएल की टीमों की बिक्री से BCCI ने 4669.99 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

महिला आईपीएल की सबसे महंगी टीम अहमदाबाद रही, जिसे 1289 करोड़ रुपये में अडानी ग्रुप ने खरीदा है।

बिग ब्रेकिंग, अदानी ने खेला अंबानी से भी बड़ा दांव : खरीदी सबसे महंगी महिला IPL टीम


उसके बाद अंबानी की मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस के पास मुंबई की फ्रेंचाइजी गई, जिसके लिए ग्रुप ने 912.99 करोड़ रुपये खर्च किए। बेंगलुरु की टीम रॉयल चैलेंसजर्स बैंगलोर ने खरीदी। उसने फ्रेंचाइजी पाने के लिए 901 करोड़ रुपये खर्च किए। दिल्ली की टीम JSW GMR Cricket Private Limited यानी दिल्ली कैपिटल्स के पास गई। उसने 810 करोड़ रुपये खर्च किए।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स टीम को लेकर खबरें थीं कि वे भी फ्रेंचाइजी खरीदना चाहते थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " बिग ब्रेकिंग, अदानी ने खेला अंबानी से भी बड़ा दांव : खरीदी सबसे महंगी महिला IPL टीम"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel