अखिल भारतीय स्तर पर महिला खिलाडियों का होगा प्रशिक्षण : डॉ. रणजीत कुमार सिंह, जानें झारखंड महिला खिलाड़ी सर्वेक्षण प्रशिक्षण के बारे में
साहिबगंज :- क्रीड़ा भारती के झारखंड प्रांत प्रमुख, सह साहिबगंज व पाकुड़ जिला विभाग प्रमुख डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर महिला खिलाड़ियों का एक सर्वेक्षण किया जाना है, यह सर्वेक्षण देश सहित झारखंड प्रांत के सभी जिले में किया जाएगा।
सर्वेक्षण किसका और कैसे करना है? इस बाबत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि झारखंड में यह एक दिवसीय प्रशिक्षण दो स्थानों पर एक साथ आयोजित की जाएगी। हमें दोनों जगहों में से किसी एक जगह के प्रशिक्षण में भाग लेना है। इस प्रशिक्षण में सभी जिलों से 4 से 5 महिला कार्यकर्ता अपेक्षित हैं।
21 जनवरी 2023 को रांची में तथा 22 जनवरी को देवघर में होगा प्रशिक्षण
आगे विभाग प्रमुख ने बताया कि रांची में प्रशिक्षण का आयोजन प्रांत युवा प्रमुख, मोनू शुक्ला एवं प्रांत योगासन - सूर्य नमस्कार प्रमुख रफ़िया नाज़ की देखरेख में आयोजित होगी, वहीं देवघर में प्रशिक्षण का आयोजन प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख रविंद्र टुडू के देखरेख में संपन्न होगा।
निम्नलिखित जिले के कार्यकर्ता 21 जनवरी को राँची के प्रशिक्षण में भाग लेंगे
राँची, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सराइकेला-खरसावाँ, पश्चिमी सिंहभूम तथा पूर्वी सिंहभूम
निम्नलिखित जिले के कार्यकर्ता 22 जनवरी को देवघर के प्रशिक्षण में भाग लेंगे
देवघर, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह तथा कोडरमा
मौके पर साहिबगंज क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मंत्री उत्तम कुमार, सह मंत्री राजकुमार आदि ने क्रीड़ा भारती के इस कदम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनोखा, अच्छा और अनूठा पहल बताया है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "अखिल भारतीय स्तर पर महिला खिलाडियों का होगा प्रशिक्षण : डॉ. रणजीत कुमार सिंह, जानें झारखंड महिला खिलाड़ी सर्वेक्षण प्रशिक्षण के बारे में"
Post a Comment