चीन से विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ITBP में भर्ती किए जाएंगे 9000 जवान
नई दिल्ली : भारत - चीन सीमा पर तनाव के बीच भारत सरकार ने बुधवार को 9,000 जवानों को इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में शामिल करने की इजाजत दे दी है।
इससे भारत की चीन सीमा पर सुरक्षा और मजबूत हो सकेगी। चीन सीमा पर सुरक्षा के लिए सबसे आगे आईटीबीपी के जवान ही तैनात रहते हैं।
गृह विभाग के एक पदाधिकारी ने के अनुसार आईटीबीपी में जवानों की भर्ती का प्रस्ताव 2013-14 से पेंडिंग था। शुरुआत में इसमें 12 नई बटालियन बनाने की बात थी, लेकिन अब इसे घटाकर सात बटालियन कर दिया गया है। वास्तविक सीमा रेखा (LAC) के साथ सीमा चौकियों और स्टेजिंग कैंपों की संख्या बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। चीन की सीमा पर पिछले कुछ वर्षों में पूर्वी लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश की तरफ अक्सर दोनों देशों के जवानों में झड़पें होने की खबरें आती रहती हैं।
हालांकि भारतीय सेना चीनी जवानों को देपसांग के मैदानों और लद्दाख में चार्डिंग नाला क्षेत्र में उनके कई पारंपरिक गश्त बिंदुओं तक पहुंच से रोकने में सफल रहे हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " चीन से विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ITBP में भर्ती किए जाएंगे 9000 जवान"
Post a Comment