पठान के ब्लॉक बास्टर होने के बाद जवान के सेट पर लौटे शाहरुख खान, इस लुक में आए नजर


नोरंजन

फिल्म "पठान" ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 

पठान के ब्लॉक बास्टर होने के बाद जवान के सेट पर लौटे शाहरुख खान, इस लुक में आए नजर


बॉलीवुड किंग शाहरुख की 4 साल बाद धमाकेदार एंट्री ने सभी को उनका दीवाना बना दिया है। महज एक हफ्ते में पठान ने वर्ल्डवाइड 634 करोड़ की कमाई कर ली है। अब इस फिल्म की सक्सेस सेलिब्रेट करने के बाद शाहरुख खान फिर काम पर लौट आए हैं। उनकी फिल्म जवान के सेट से एक तस्वीर सामने आई है जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

ऐसा दिखा शाहरुख खान का लुक

जवान के सेट से आई शाहरुख की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फोटो में शाहरुख ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर ने अपने चेहरे को सफेद कपड़े से कवर किया हुआ है। इस तस्वीर में उनके लंबे बाल भी नजर आ रहे हैं। हमीरदार नाम के ट्विटर हैंडर से ये तस्वीर शेयर की गई है। जिसमें कैप्शन लिखा है, शाहरुख की जवान के सेट पर वापसी, आज वो एक मोन्सटर अवतार में दिखे।

ये है जवान की स्टारकास्ट

फिल्म जवान की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट साउथ सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी। वहीं विजय सेतुपति भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में सुपरस्टार थलापति एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। वहीं खबरों की माने तो दीपिका पादुकोण भी फिल्म में कैमियो करती नजर आएंगी।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " पठान के ब्लॉक बास्टर होने के बाद जवान के सेट पर लौटे शाहरुख खान, इस लुक में आए नजर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel