जल्द ही शादी करेंगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री : LIVE करेंगे शादी, रामचरित मानस का अपमान करने वाले को भारत में रहने का अधिकार नहीं


तरपुर : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

जल्द ही शादी करेंगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री : LIVE करेंगे शादी, रामचरित मानस का अपमान करने वाले को भारत में रहने का अधिकार नहीं


इस बात की घोषणा उन्होंने पिछले दिनों बागेश्वर धाम में लगे दिव्य दरबार में की। हालांकि शादी किससे करेंगे और कहां करेंगे, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है। उन्होंने इतना जरूर कहा कि जब भी शादी होगी तो उसका टीवी पर प्रसारण भी होगा। उन्होंने कहा कि हमारी शादी की बात चलती रहती है,

हम कोई साधू या महात्मा नहीं हैं। हम सामान्य इंसान हैं और बालाजी के चरणों में ही रहते हैं। हमारी परंपरा में बहुत से महापुरुष गृहस्थ जीवन में रहे हैं और आज भी जी रहे हैं। भगवान भी गृहस्थ जीवन में ही प्रकट होते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अपनी शादी में लोगों को भी बुलाएंगे, लेकिन अधिक लोगों को नहीं बुला सकते। क्योंकि उनकी व्यवस्थाएं नहीं हो पाएंगी। 

इसलिए शादी का टीवी पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिससे सभी लोग शादी में शामिल हो सकें। शास्त्री ने ट्वीट कर कहा कि हम सब हिंदू एक हों, ऐसी हमारी ईश्वर से प्रार्थना है। हम उसी के लिए कार्य कर रहे हैं। हम जुटे रहेंगे, जबतक तन में प्राण रहेगा। हमें पूरा भरोसा है अपने इष्ट और गुरुदेव पर।


जिस संविधान का प्रथम पृष्ठ ही भगवान राम से प्रारंभ होता हो, भगवान राम के आदर्शों से प्रारंभ होता हो, उन भागवान राम की जीवन गाथा श्री रामचरित मानस, जो हमारे भारत का एक अनूठा ग्रंथ है, उसके प्रति इस प्रकार का कोई कृत्य किया जाता है, यह घोर निदंनीय है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " जल्द ही शादी करेंगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री : LIVE करेंगे शादी, रामचरित मानस का अपमान करने वाले को भारत में रहने का अधिकार नहीं "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel