पटना में इस क्रूज रेस्टोरेंट पर डेट का कर सकते हैं प्लान, प्राइवेट रूम भी कर सकते हैं बुक


टना : बिहार का पहला डबल डेकर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ‘एमवी गंगा विहार’ पटना में शुरू हो चुका है

पटना में इस क्रूज रेस्टोरेंट पर डेट का कर सकते हैं प्लान, प्राइवेट रूम भी कर सकते हैं बुक


ऐसे में आप अपने लाइफ को इस रेस्टोरेंट में जाकर बेहद खास बना सकते हैं। जानिए यहां क्या - क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं।

गांधी घाट से होती है क्रूज संचालित

क्रूज का रखरखाव और शुरुआत पटना के गांधी घाट से होती है और यहीं से संचालित भी होती है। गांधी घाट पर बने टिकट काउंटर से टिकट खरीद कर एक विशेष ब्रिज के जरिए क्रूज तक पहुंचा जा सकता है।
सर्विस काउंटर की भी है व्यवस्था, डीजे पर डांस क्रूज में एक सर्विस काउंटर है, जो किचन और रेस्टोरेंट को जोड़ता है। रेस्टोरेंट में परोसा जाने वाला व्यंजन इसी सर्विस काउंटर से होता है। इसके दूसरे तल्ले पर जाने के लिए सीढ़ियों का प्रयोग किया जाता है। 

क्रूज में में ही आपको लग्जरी होटल जैसी सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। पुरूषों और महिलाओं के लिए अलग - अलग टॉयलेट की भी व्यवस्था यहाँ है। क्रूज के दूसरे तल्ले से पूरा जहाज बेहद खूबसूरत दिखाई देता है, यह दृश्य आपका मन  मोह लेगा। इसके साथ ही गंगा में चलने वाली ठंडी हवाएं आपको सुकून देती हैं। यहां से आप गंगा का दीदार कर सकते हैं और डीजे पर डांस भी कर सकते हैं।

6000 रुपए में स्पेशल रूम की व्यवस्था

अपने साथी के साथ डेट का कर सकते हैं प्लान

इस क्रूज पर अपने साथी के साथ डेट का भी प्लान कर सकते हैं। टेबल पर लगे फूलों की खुशबू आपका मन मोह लेगी। तो अगर आप पटना में हैं या पटना के करीब हैं तो यहाँ जाने की सोच सकते हैं।
डबल डेकर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ‘एमवी गंगा विहार’ क्रूज में आप रेस्टोरेंट का भी मजा उठा सकते हैं। लोग गंगा में बर्थडे, शादी की सालगिरह, इंगेजमेंट, प्रेस कांफ्रेंस सहित अन्य पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "पटना में इस क्रूज रेस्टोरेंट पर डेट का कर सकते हैं प्लान, प्राइवेट रूम भी कर सकते हैं बुक"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel