क्या गौतम अडानी ने अपनी कंपनियों का पैसा एक से निकालकर दूसरे में लगाया? जानिए क्या होती है राउंड ट्रिपिंग और कैसे इसके जरिए बढ़ाए जा सकते हैं कंपनी का भाव, पूरी डिटेल?


बिजनस वर्ल्ड

गौतम अडानी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं..

क्या गौतम अडानी ने अपनी कंपनियों का पैसा एक से निकालकर दूसरे में लगाया? जानिए क्या होती है राउंड ट्रिपिंग और कैसे इसके जरिए बढ़ाए जा सकते हैं कंपनी का भाव, पूरी डिटेल?



साल 2023 उनके लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट के बाद से गौतम अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है। इधर अमेरिका की इन्वेस्टमेंट रिसर्च फर्म ने 106 पेज की एक रिपोर्ट पेश की है, 

जिसकी वजह से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में ताबड़तोड़ बिकवाली देखी जा रही है। हिंडनबर्ग ने आरोप लगाए हैं कि अडानी ग्रुप की कंपनियों में स्टॉक मैनिपुलेशन और एकाउंटिंग फ्रॉड किया गया है। इसके साथ ही टैक्स हैवन वाले देशों का अवैध इस्तेमाल कर पर्सनल संपत्ति बनाने में मदद हासिल की गई है।

क्या है राउंड ट्रिपिंग

आरोप है कि राउंड ट्रिपिंग का भी इस्तेमाल किया गया है। राउंड ट्रिपिंग मतलब अपनी ही कंपनियों का पैसा एक से निकालकर दूसरे में लगाया जाना। यह विस्तार का एक तरीका है। आरोप है कि गौतम अडानी ने दोनों स्त्रोतों से रुपये लेने का काम खूब किया है। इसमें एक तरीका है बैंकों से पैसा लेना या प्रमोटर्स की ओर देखना। वहीं दूसरा तरीका अपनी ही कंपनियों का पैसा एक से निकालकर दूसरे में लगाना।

जानिए क्या हैं आरोप

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में गौतम अडानी पर कई आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। अडानी ग्रुप के ज्यादातर शेयर लोअर सर्किट पर चल रहे हैं। वहीं गौतम अडानी की संपत्ति भी काफी कम हुई है। गौतम अडानी दुनिया के टॉप 20 अमीरों की सूची में से भी बाहर हो गए हैं। 

इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर तीन आरोप लगाए गए हैं। इसमें पहला आरोप है कि अडानी ग्रुप के शेयरों की कीमत 85 फ़ीसदी से ज्यादा है। दूसरा आरोप है कि अडानी ग्रुप ने हेराफेरी से शेयरों के दाम बढ़ाए हैं। वहीं तीसरा आरोप है कि अडानी ग्रुप पर ₹2.20 लाख करोड़ का भारी भरकम कर्ज है।

इसके लिए किया गया है राउंड ट्रिपिंग

अगर राउंड ट्रिपिंग की बात करें तो आरोप है कि गौतम अडानी ने कंपनियों में मैनिपुलेशन और एकाउंटिंग फ्रॉड किया है। इसमें अपनी ही एक कंपनी का पैसा निकालकर दूसरे में लगाया है। इसे आसान शब्दों में समझें तो अगर किसी की एक कंपनी भारत में है और दूसरी विदेश में कहीं है। ऐसे में भारत की कंपनी से पैसा निकालकर विदेश में अपनी कंपनी में लगाया गया। इसके बाद विदेश में अपनी उसी कंपनी से पैसा एक नंबर में दिखाकर भारत में अपनी कंपनी में लगाया गया। मतलब अपनी ही कंपनियों का पैसा एक से निकालकर दूसरे में लगाया गया है। 

दरअसल गौतम अडानी की नजर नए-नए सेक्टर्स पर रही है। अडानी पूरी दुनिया में बिजनस में छा जाना चाहते हैं। अडानी ने दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन ईकोसिस्टम तैयार करने का टारगेट बनाया है। वहीं कंपनी को एयरपोर्ट संभालने का भी पहले कोई अनुभव नहीं था। इन सब कामों के लिए पैसे की जरूरत होती है। आरोप है कि इसके लिए ही राउंड ट्रिपिंग का इस्तेमाल किया गया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " क्या गौतम अडानी ने अपनी कंपनियों का पैसा एक से निकालकर दूसरे में लगाया? जानिए क्या होती है राउंड ट्रिपिंग और कैसे इसके जरिए बढ़ाए जा सकते हैं कंपनी का भाव, पूरी डिटेल?"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel