कब है होली, 7 या 8 मार्च, जानें सटीक तारीख और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त


व्रत त्यौहार 

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन होता है और उसके अगले दिन यानि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को होली खेली जाती है। 

कब है होली, 7 या 8 मार्च, जानें सटीक तारीख और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त


इस बार होली की सही तारीख को लेकर कन्फ्यूजन है, क्योंकि इस साल फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 06 मार्च को शाम से शुरू होकर 07 मार्च को शाम में खत्म हो रही है। आम जनमानस में पूर्णिमा तिथि के कारण होलिका दहन की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन है।

7 को होलिका दहन, 8 को होली

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 06 मार्च की शाम 04:17 से 07 मार्च की शाम 06:10 तक रहेगी. वहीं, पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 7 मार्च को होगा, इसलिए इसी दिन यानी 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इसके अगले दिन 8 मार्च को धुरेड़ी या धुरखेली पर्व यानी होली मनाया जाएगा।

दहन की लपटें होती हैं लाभकारी

होलिका दहन की लपटें बहुत लाभकारी होती है, माना जाता है कि होलिका की पूजा करने से साधक की हर चिंता दूर हो जाती है। होलिक दहन की अग्नि नकारात्मकता का नाश करती है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो इसकी लपटों से वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। होलिका पूजा और दहन में परिक्रमा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। कहते हैं की परिक्रमा करते हुए अपनी मनोकामनाए कहने से वो जल्द पूरी  हो जाती है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " कब है होली, 7 या 8 मार्च, जानें सटीक तारीख और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel