जब युवक ने गुगल पर टाइप किया,"बिना दर्द के आत्महत्या कैसे करें" जानिए इसके बाद क्या हुआ?


मुंबई : गूगल पर हम कई तरह की चीजें सर्च करते हैं

जब युवक ने गुगल पर टाइप किया,"बिना दर्द के आत्महत्या कैसे करें" जानिए इसके बाद क्या हुआ?


कई बार लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करते हैं। कुछ ऐसा ही मामला मुंबई में सामने आया है। दरअसल, मुंबई के एक युवक ने गूगल पर 'बिना दर्द के आत्महत्या कैसे करें' सर्च किया। इसके बाद फौरन अमेरिका के अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी, फिर पुलिस की टीम ने लड़के का लोकेशन ट्रेस किया और 25 साल के युवक को खुदकुशी करने से रोक लिया। 

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, यूएस नेशनल सेंट्रल ब्यूरो-इंटरपोल द्वारा साझा की गई आईपी एड्रेस और स्थान जैसी अहम सूचना के आधार पर युवक की पहचान मुंबई के कुर्ला इलाके में एक आईटी कंपनी में कार्यरत व्यक्ति के तौर पर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम युवक को बचाने पहुंची और उसकी काउंसलिंग भी की।

पुलिस अधिकारी के अनुसार यहां के जोगेश्वरी इलाका निवासी और एक निजी कंपनी में आईटी इंजीनियर के तौर पर कार्यरत युवक ने शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों से कर्ज लिया था। वह अपने घर के कर्ज की किश्त भी नहीं दे पा रहा था, इसलिए वह अवसाद में था। इसी कारण वह बिना दर्द के आत्महत्या के तरीके के बारे में ऑनलाइन सर्च कर रहा था। जिसकी जानकारी अमेरिका स्थित गुगल के कार्यालय पहुंच गई, और अमेरिकी पुलिस ने मुंबई पुलिस को समय रहते एलर्ट कर दिया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "जब युवक ने गुगल पर टाइप किया,"बिना दर्द के आत्महत्या कैसे करें" जानिए इसके बाद क्या हुआ?"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel