सांसद विजय हांसदा के नेतृत्व में पूरे उत्साह व हर्षोल्लास से निकाली गई रैली, अब दिशोम गुरु के भाषण का इंतजार


दुमका : गुरुवार को जेएमएम के स्थापना दिवस को लेकर राजमहल सांसद विजय हांसदा के नेतृत्व में एसपी कॉलेज मैदान से विशाल रैली निकाली गई, जो शहर के मुख्य चौक - चौराहों और बाजारों से होते हुए ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंची। 

सांसद विजय हांसदा के नेतृत्व में पूरे उत्साह व हर्षोल्लास से निकाली गई रैली, अब दिशोम  गुरु के भाषण का इंतजार


रैली के दौरान हजारों झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने हाथों में पारम्परिक हथियार व डुगडुगी बजाते हुए गांधी मैदान में प्रवेश किया। बताते चलें कि यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

यह परम्परा रही है कि रैली का शुभारंभ एसपी कॉलेज मैदान से ही किया जाता है। रैली में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं व समर्थको में गजब का उत्साह नजर आया। हजारों लोग गांधी मैदान में दिशोम गुरु, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का संदेश सुनने पहुंचे थे। 

गुरुजी की लोकप्रियता इतनी है कि जब-तक गुरुजी का भाषण खत्म नहीं होता, लोग और उनके समर्थक गांधी मैदान में डटे रहते हैं। इस ठिठुरन भरी ठंड में लोगों को ठंड की जरा भी परवाह नहीं रहती, उन्हें तो सिर्फ अपने दिशोम गुरु के संदेश का इंतजार रहता है। झारखण्ड दिवस की परम्परा रही है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन सबसे अंत में तकरीबन आधी रात के बाद ही लोगों को संबोधित करते हैं और लोग भी उनके संबोधन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "सांसद विजय हांसदा के नेतृत्व में पूरे उत्साह व हर्षोल्लास से निकाली गई रैली, अब दिशोम गुरु के भाषण का इंतजार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel