रेलवे में 3 लाख युवाओं को नौकरी देगी मोदी सरकार, तीन लाख पद रिक्त, मंत्रालय ने मांगी है रिक्त पदों की जानकारी, अब होगी बंपर बहाली, जानिए किस क्षेत्र में कितनी सीटें हैं खाली


ई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2014 से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने बेरोजगार युवाओं को ध्यान में रखकर बड़ा फैसला लिया है। 

रेलवे में 3 लाख युवाओं को नौकरी देगी मोदी सरकार, तीन लाख पद रिक्त, मंत्रालय ने मांगी है रिक्त पदों की जानकारी, अब होगी बंपर बहाली, जानिए किस क्षेत्र में कितनी सीटें हैं खाली


बताया जाता है कि रेलवे में लगभग 300000 युवाओं को नौकरी देने के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू की है। 2019 के बाद यह पहली बार है जब, रेलवे में जबरदस्त वैकेंसी निकाली गई है और बेरोजगार युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेलवे में 19 आरआरबी बोर्ड से पूछा है कि आपके यहां नौकरी देने के लिए कितनी सीटें खाली हैं। जल्द से जल्द इस बात की जानकारी दी जाए। अब डिटेल में हम आपको यह भी बताते हैं कि किस बोर्ड में कितने सीट खाली हैं…

क्षेत्र रिक्तियां

मध्य - 28606
पूर्व तट -  8278
पूर्व मध्य - 14439
पूर्व - 30327
मेट्रो - 1069
उत्तर मध्य - 18383
पूर्वोत्तर - 14118
पूर्वोत्तर सीमा - 15705
उत्तर - 38967
उत्तर पश्चिमी - 15207
दक्षिण मध्य - 16947
दक्षिण पूर्व मध्य - 8025
दक्षिण पूर्व - 17661
दक्षिण - 22357
दक्षिण पश्चिम - 6581
पश्चिम मध्य - 11636
पश्चिम - 30667
कुल 298973

 बताते चलें कि रेल मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में दो लाख 98 973 सीटें खाली हैं। यह जानकारी सांसद प्रमोद तिवारी के प्रश्नों के उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में दी है। वर्ष 2019 में ग्रुप डी में एक लाख तीन हजार के अलावा पारा मेडिकल और स्नातक एनटीपीसी को मिलाकर एक लाख 39 हजार रिक्तियां निकाली गई थीं। अब इन्हीं रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

Related News

0 Response to " रेलवे में 3 लाख युवाओं को नौकरी देगी मोदी सरकार, तीन लाख पद रिक्त, मंत्रालय ने मांगी है रिक्त पदों की जानकारी, अब होगी बंपर बहाली, जानिए किस क्षेत्र में कितनी सीटें हैं खाली"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel