सिद्धार्थ - कियारा के बाद दृश्यम- 2 के डायरेक्टर अभिषेक आज करेंगे शादी, जानिए कौन हैं अभिषेक की दुल्हनिया
मनोरंजन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडानी की शादी की चर्चाएं इन दिनों जोरों पर हैं।
अब बॉलीबुड से जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही है। फिल्म दृश्यम- 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और उनकी गर्लफ्रेंड शिवालिका ओबेरॉय आज शादी के बंधन में बंधेंगे।
खबरों के मुताबिक, अभिषेक और शिवालिका 9 फरवरी को शादी कर रहे हैं। शादी की सभी रस्में गोवा में होगी। बता दें कि शिवालिका ओबेरॉय जानी-मानी अभिनेत्री हैं, उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है।
शादी में बड़ी - बड़ी हस्तियां होंगी शामिल
गोवा की हसीन वादियों में एक भव्य कार्यक्रम में शादी की सभी रस्मों को पूरा किया जाएगा।अभिषेक पाठक का परिवार कई वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में है, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शादी में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय ने 24 जुलाई (शिवालिका ओबेरॉय के जन्मदिन के दिन) को सगाई कर ली थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'खुदा हाफिज' की शूटिंग के दौरान हुई थी। अभिषेक इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे।
शिवालिका और अभिषेक की लव स्टोरी
24 जुलाई को सगाई के बाद अभिषेक और शिवालिका दोनों को कई स्थानों पर एक-साथ देखा गया। अब दोनों एक दूसरे के सोशल मीडिया पर भी नजर आते हैं। शिवालिका ने अभिषेक के साथ रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, 'सितारों से भरा आकाश, स्टारफिश से भरा तट और वह मुझे घूर रहा था। हैसटेग हैलो फरवरी
दृश्यम 2 के डायरेक्टर हैं अभिषेक पाठक
अभिषेक पाठक 18 नंबवर 2022 को रिलीज हुई फिल्म दृश्यम- 2 के डायरेक्टर हैं। फिल्म की बात की जाए तो रिलीज होने के पहले सप्ताह में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इस फिल्म में अजय देवगन के अभिनय और फिल्म की स्टोरी की काफी सराहना हुई थी।
शिवालिका ओबेरॉय की बॉलीबुड में इंट्री
फिल्म डायरेक्टर अभिषेक पाठक से शादी करने वाली शिवालिका ओबेरॉय ने 'ये साली आशिकी' और 'खुदा हाफिज' जैसी हिन्दी फिल्मों में काम किया है। शिवालिका ओबेरॉय की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पंसद किया है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " सिद्धार्थ - कियारा के बाद दृश्यम- 2 के डायरेक्टर अभिषेक आज करेंगे शादी, जानिए कौन हैं अभिषेक की दुल्हनिया"
Post a Comment