सूर्य का बड़ा हिस्सा टूटकर हुआ अलग, जानें क्या होगा असर, घटना के बाद सहमे हैं दुनिया भर के वैज्ञानिक
ग्लोबल न्यूज
सूरज के बारे में वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाला दावा किया है
वैज्ञानिकों ने कहा है कि सूरज का एक बड़ा हिस्सा टुकड़ा टूट कर अलग हो गया है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने सूरज के टूटने की यह घटना देखी है। इस दावे के बाद दुनियाभर के वैज्ञानिक सहमे हुए हैं।
अंतरिक्ष वैज्ञानिक अब इसके बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करने और एक स्पष्ट तस्वीर पेश करने के लिए इस घटना का विश्लेषण कर रहे हैं। वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा कैसे हुआ।
अंतरिक्ष मौसम वैज्ञानिक डॉ.तमिता शोव ने ट्विटर पर इसके फुटेज साझा किये हैं। उन्होंने कहा है कि एक हिस्सा प्रमुखता से फिलामेंट से अलग हो गया है और उत्तरी ध्रुव के चारों ओर एक विशाल ध्रुवीय भंवर के रूप में घूम रहा है।
उन्होंने कहा कि यहां 55 डिग्री से ऊपर सूर्य के वायुमंडलीय गति को समझने की जरूरत है। सूर्य के टुकड़े के टूटने से पृथ्वी पर इसका क्या असर होगा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि वैज्ञानिक इस दुर्लभ घटना पर अपनी निगरानी बनाए हुए हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "सूर्य का बड़ा हिस्सा टूटकर हुआ अलग, जानें क्या होगा असर, घटना के बाद सहमे हैं दुनिया भर के वैज्ञानिक"
Post a Comment