"महिला प्रीमियर लीग" 13 फरवरी को होगा ऑक्सन, झारखंड की 6 खिलाड़ियों समेत 409 क्रिकेटरों पर लगेगी बोली
किकेट
जमशेदपुर : महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए 13 फरवरी को महिला खिलाड़ियों की नीलामी होगी।
इस नीलामी में पांच फ्रेंचाइजी टीमें कुल 90 खिलाड़ियों के लिए बोली लगा सकती हैं, जिसके लिए 409 क्रिकेटरों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें झारखंड की छह महिला क्रिकेटरों के नाम भी शामिल हैं। झारखंड की धाकड़ ऑलराउंडर अनुजा पाटिल और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शुभ लक्ष्मी का नाम इस लिस्ट में 30 लाख बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों के साथ शामिल है।
हजारीबाग की शुभ लक्ष्मी के पास काफी लंबा क्रिकेट का अनुभव है। वहीं जमशेदपुर की लेफ्ट आर्म गेंदबाज ममता पासवान व युवा ऑलराउंडर अश्विनी भी इस ऑक्शन लिस्ट में शामिल हैं। हाल के दिनों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से झारखंड सीनियर टीम को नॉकआउट दौर तक पहुंचने वाली इन दोनों खिलाड़ियों का बेस्ट प्राइज 10-10 लाख रुपये है। इसके अलावा रांची की शांति व बोकारो की खुशबू कुमारी पर भी ऑक्शन के दौरान बोली लगेगी। इन दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइज भी दस-दस लाख रुपये है। ऑक्शन में कुल 246 भारतीय महिला क्रिकेटर शामिल होंगी।
नीलामी में हर फ्रेंचाइजी टीम खिलाड़ियों पर 12 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। टीमों को कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों के लिए सफल बोली लगानी होगी। लीग में कुल 22 मैच खेले जाएंगे और तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। दूसरे और तीसरे स्थान की टीम के बीच खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए नॉकआउट मैच होगा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " "महिला प्रीमियर लीग" 13 फरवरी को होगा ऑक्सन, झारखंड की 6 खिलाड़ियों समेत 409 क्रिकेटरों पर लगेगी बोली"
Post a Comment