चारधाम यात्रा के लिए दस मार्च तक 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण,16 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक जीएमवीएन गेस्ट हाउस के लिए पांच करोड़ की बुकिंग


ई दिल्ली : चारधाम यात्रा के लिए देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं में इस बार भी काफी उत्साह है। 

चारधाम यात्रा के लिए दस मार्च तक 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण,16 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक जीएमवीएन गेस्ट हाउस के लिए पांच करोड़ की बुकिंग


इसका अंदाजा गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस बुकिंग और यात्रा पंजीकरण से लगाया जा सकता है। जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में अब तक लगभग पांच करोड़ की बुकिंग हो चुकी है।

केदारनाथ के लिए 1.39 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन 

वहीं चारधाम यात्रा के लिए 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 1.39 लाख और बदरीनाथ धाम के लिए 1.14 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।    

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। इस बार भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बनेगा। उन्होंने बताया कि देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " चारधाम यात्रा के लिए दस मार्च तक 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण,16 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक जीएमवीएन गेस्ट हाउस के लिए पांच करोड़ की बुकिंग"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel