खत्म हो गया भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का फिल्मी कैरियर, कहा - फेक MMS ने बर्बाद कर दी जिंदगी
मनोरंजन
सोशल मीडिया पर बीते साल ही भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर इंटरनेट पर खूब बवाल भी मचा था।
अब इस एक्ट्रेस ने इस वीडियो को फेक बताते हुए कहा है कि उन्हें जानबूझ कर बदनाम किया गया। प्रियंका पंडित भोजपुरी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया था। लेकिन इस कथित वीडियो के लीक होने के बाद एक्ट्रेस की पूरी जिंदगी ही बदल गई।
एक्ट्रेस ने एक साल बाद इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि इस MMS वीडियो ने उनका फिल्मी करियर बर्बाद कर डाला है। उस वायरल वीडियो को फेक करार देते हुए प्रियंका पंडित ने कहा कि कोई उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा था और इस वजह से उनके करियर पर भी बहुत बुरा असर पड़ रहा है। इस बुरे दौर से निकलने के लिए अभिनेत्री प्रियंका पंडित ने पूजा - पाठ का भी सहारा लिया। प्रियंका पंडित हर समय भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन रहती थी।
प्रियंका पंडित ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 2013 में की थी। जिसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम भी किया। जिनमें से एक ‘पुलिसगिरी’ भी है। बीते वर्ष जब प्रियंका पंडित का उक्त एमएमएस वायरल हुआ था तो वो काफी समय तक परेशान रहीं थी।
लेकिन एक्ट्रेस ने लड्डू गोपाल की शरण में आकर अपने दिल को शांत किया। एक्ट्रेस एक बार फिर भोजपुरी फिल्म 'बहनोई जी' से मनोरंजन की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका पंडित फिर एक बार उसी कॉन्फिडेंट के साथ ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री मार चुकी हैं और बाकी हसीनाओं से अलग अपने साथ हुए इस हादसे पर खुलकर मीडिया से बात भी कर रही हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " खत्म हो गया भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का फिल्मी कैरियर, कहा - फेक MMS ने बर्बाद कर दी जिंदगी"
Post a Comment