सुसाइड करने से 5 दिन पहले आकांक्षा दुबे ने इस बॉलीवुड गाने के जरिए बयां किया था दर्द, चेहरे पर दिखी थी मायूसी
एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के एक वीडियो पर उनके चाहने वाले आजकल खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक मीडिया यूजर ने लिखा, क्यों किया दी ऐसा, प्लीज लौट आओ।
एक यूजर ने लिखा, पता नहीं था, इसका मतलब आज पता चला। छोड़ कर चले गए। एक यूजर ने लिखा, इतनी भी क्या बड़ी समस्या आ गई, जो अपने जिंदगी को ही खत्म कर दिया आपने। एक यूजर ने लिखा, आपके दिल में कुछ था तो बता देती, पर ऐसा क्यों किया।
आकांक्षा दुबे ने 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। उनके फैंस काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया पर उनके नाम पोस्ट लिख रहे हैं। इस बीच उनके इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो एक्ट्रेस ने सुसाइड करने से सिर्फ 5 दिन पहले पोस्ट किया था। एक्ट्रेस ने गाने O Bedardeya पर रील बनाया था।
वीडियो में वो रेड आउटफिट में दिख रही थी और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, कुछ कहा क्यों नहीं? वीडियो में वो काफी दुखी दिख रही थी और उनके चेहरे पर एक मायूसी साफ दिख रही थी।
बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के एक होटल में सुसाइड कर लिया था। एक्ट्रेस के इस कदम से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सकते में है। हर किसी के दिमाग में ये सवाल है कि आखिर उन्होंने ये कदम क्यों उठाया? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच एक्ट्रेस का वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो रणबीर कपूर और और श्रद्धा कपूर के गाने O Bedardeya पर एक्सप्रेशन देती दिख रही हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "सुसाइड करने से 5 दिन पहले आकांक्षा दुबे ने इस बॉलीवुड गाने के जरिए बयां किया था दर्द, चेहरे पर दिखी थी मायूसी"
Post a Comment