जमशेदपुर में भोजपुरी फिल्म 'सती नागीन धर्मपत्नी' का पोस्टर हुआ लॉन्च , 4 मई को सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने पोस्टर किया लॉन्च


मशेदपुर : भोजपुरी फिल्म 'सती नागीन धर्मपत्नी' का पोस्टर ज्ञानी होटल सीतारामडेरा जमशेदपुर में लॉन्च किया गया। 

जमशेदपुर में भोजपुरी फिल्म 'सती नागीन धर्मपत्नी' का पोस्टर हुआ लॉन्च , 4 मई को सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने पोस्टर किया लॉन्च


जहां मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उन्होंने पोस्टर लॉन्चिंग पर शुभकामनाएं दी एवं फिल्म को लेकर कलाकारों की सराहना की।

मौके पर भोजपुरी फिल्म, "केहु दिवाना बा नईहर में" के फेम अभिनेता सिदगोड़ा निवासी राहुल सिंह राजपूत ने अपनी आगामी फिल्म "सती नागीन धर्मपत्नी' को लेकर कहा कि हमारी फिल्म 'सती नागीन धर्मपत्नी' पूर्णत पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। जिसे अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर सिनेमा हॉल और घर पर देखा जा सकता है। 

फिल्म अभिनेता राहुल सिंह राजपूत का मानना है कि शुरूआती दौर में जो हमने परेशानियों का सामना मायानगरी में पूरे दस वर्षों में किया है। वह नए कलाकारों को नहीं करना पड़े, साथ ही साथ राहुल सिंह राजपूत का यह भी कहना है कि जिस तरह मुम्बई में एक फिल्म बनती है, तो 1000 लोगों के घरों में चुल्हा जलता है, उसी तरह हमारे जमशेदपुर में एक फिल्म बनती है तो कम से कम 200 घरों का चुल्हा जरूर जलेगा।नए कलाकारों को रोजगार का सुअवसर प्राप्त होगा।

राहुल सिंह राजपूत का मानना है कि पूर्वी सिंहभूम जिला बहुत खुबसूरत स्थान है और यहां के लोगों का हृदय भी उतना ही खुबसूरत है। यदि यहां के गणमान्य लोगों का प्यार इसी तरह मिलता रहा तो वो दिन दूर नहीं, जब बहुत जल्द जमशेदपुर मिनी मुम्बई के रूप में उभरेगा। पूरे भारत में जमशेदपुर नए रूप में जाना जाएगा। फिल्म के निर्माता शैलेन्द्र कुमार सिंह, निर्देशक सूरज राजपूत, छायाकार त्रिलोकी चौधरी, एक्शन डायरेक्टर प्रदीप खड़का, संगीत अमन श्लोक, सहयोगी सदस्य विनोद गुप्ता, श्वेता सिंह, परशुराम सिंह बागी, विनोद कुमार सिंह हैं।

सिदगोड़ा के रहने वाले राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूर्वी सिंहभूम जिला में की गई है। यह फिल्म 4 मई को पूरे भारत में सौ से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। क्योंकि 4 मई को ही राहुल सिंह राजपूत का जन्मदिन भी है और अपने जन्म दिन का तोहफा इस फिल्म के रूप में पूरे भारतवासियों को देने जा रहे हैं।

इस फिल्म की शुटिंग पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रमुख क्षेत्र चाण्डिल डैम, डिमना लेक, विजया गार्डेन, सीएच एरिया, आदित्यपुर, टेल्को, को-ऑपरेटिव कॉलेज, सोनारी, दुमुहानी, मानगो समेत कई स्थानों पर की गई है। इस फिल्म में मुख्य रूप से अभिनेता के रूप में शहर के लाल राहुल सिंह राजपूत, अभिनेत्री के रूप में तनुश्री चटर्जी और आलिसा आर्या खान एवं खलनायक के रूप में अवधेश मिश्रा अयाज खान, बालेश्वर सिंह और हास्य कलाकार के रूप में केके गोस्वामी हैं। साथ ही अनीता रावत, ज्योति गुप्ता, राकेश पाण्डेय, डॉ. अमर सिंह, अभिषेक पाण्डेय समेत अन्य कालाकारों ने भी अहम भूमिका अदा की है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " जमशेदपुर में भोजपुरी फिल्म 'सती नागीन धर्मपत्नी' का पोस्टर हुआ लॉन्च , 4 मई को सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने पोस्टर किया लॉन्च"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel