'रामायण’ के 37 साल बाद एक बार फिर ‘सीता’ के रूप में नजर आईं दीपिका चिखिलिया, लोग बोले- माता के दर्शन हुए…


रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण के मुख्य कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखिया को दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं। लोग इन्हें असल में राम और सीता मानने लगे थे।

'रामायण’ के 37 साल बाद एक बार फिर ‘सीता’ के रूप में नजर आईं दीपिका चिखिलिया, लोग बोले- माता के दर्शन हुए…


दीपिका ने शेयर किया वीडियो

पहले जब टीवी पर रामायण का प्रसारण होता था तो लोग हाथ जोड़कर टेलीविजन के सामने बैठ जाया करते थे। यही वजह है कि कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में इसका टीवी पर दोबारा प्रसारण भी किया गया था। रामायण को दूसरी बार आज ही के दिन प्रसारित किया गया था। जिसे तीन साल पूरे हो गए हैं। इसी खुशी के मौके पर दीपिका चिखलिया ने एक खास वीडियो शेयर किया है।

माता सीता के रूप में नजर आईं दीपिका

दरअसल दीपिका चिखिलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह प्लेन नारंगी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। वीडियो में माता सीता बन भगवा कपड़ों में दिखाई दे रही दीपिका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि पार्ट 3 फाइनल… शेयर करना चाहती थी…यह वही साड़ी है जो मैंने लव कुश कांड के दौरान पहनी थी। दीपिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि साल 1987 से 1988 के बीच में रोजाना रविवार की सुबह में रामानंद सागर की ‘रामायण’ को प्रसारित किया जाता था।
देखें वीडियो,

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " 'रामायण’ के 37 साल बाद एक बार फिर ‘सीता’ के रूप में नजर आईं दीपिका चिखिलिया, लोग बोले- माता के दर्शन हुए…"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel