पटना के गांधी मैदान के पास बनेगा बिहार का सबसे ऊंचा 22 मंजिला बिल्डिंग, खुलेगा 5 सितारा होटल


टना : बिहार की राजधानी पटना में तीन फाइव स्टार होटल बनने का रास्ता साफ हो चुका है। 
पटना के गांधी मैदान के पास बनेगा बिहार का सबसे ऊंचा 22 मंजिला बिल्डिंग, खुलेगा 5 सितारा होटल


बिहार सरकार के अनुसार 2027 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। तीनों फाइव स्टार होटल के निर्माण पर लगभग 900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।    

45 साल के लिए दिया जाएगा लीज पर

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार निजी निवेशकों को 45 साल के लिए इन तीनों होटल को लीज पर दिया जाएगा। आगामी जून महीने में ग्लोबल टेंडर निकालकर तीनों होटल के निर्माण की कार्य प्रक्रिया को आरंभ किया जाएगा।

पटना में एक भी 5 सितारा होटल नहीं

वर्तमान समय की बात करें तो राजधानी पटना में एक भी 5 स्टार होटल नहीं है। यही कारण है कि बिहार सरकार ने तीन नए फाइव स्टार होटल बनाने का फैसला लिया है। पहला होटल गांधी मैदान के पास, दूसरा होटल इनकम टैक्स गोलंबर के पास और तीसरा होटल आर ब्लॉक चौराहे के पास बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को बिहार सरकार ने पीपीपी मोड पर तैयार करने का फैसला लिया है। तीनों होटल का संचालन प्राइवेट हाथों में 45 साल के लिए दिया जाएगा।

यहां बनेगा होटल

पहला होटल गांधी मैदान के पास बनेगा। वर्तमान समय की बात करें तो वहां अभी सरकारी बस स्टैंड का संचालन हो रहा है। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि यह जो फाइव स्टार होटल बनेगा, वह पटना का सबसे ऊंचा भवन होगा। 22 मंजिला भवन बनाने की योजना बनी है। लगभग 500 कमरे होंगे। खबर के अनुसार 160 स्टैंडर्ड और डीलक्स रूम, 72 फैमिली डीलक्स रूम, चार ब्राइडल सुईट, चार प्रेसीडेंशियल सुइट बनाए जाएंगे। वहीं दूसरा फाइव स्टार होटल सुल्तान पैलेस अर्थात आर ब्लॉक चौराहे के पास बनेगा। 

यह एक 12 मंजिला बिल्डिंग होगी। इसमें टोटल 400 कमरे होंगे। 300 डबल बैडरूम, 40 सिंगल बैडरूम, 20 वीआईपी सुइट, 4 प्रेसीडेंशियल सुइट, 22 कॉन्फ्रेंस हॉल, बैंक्विट और रेस्टोरेंट होंगे। जबकि तीसरा फाइव स्टार होटल इनकम टैक्स गोलंबर अर्थात होटल पाटलिपुत्र अशोक के पास बनेगा। यहां पहले से पाटलिपुत्र अशोक नामक एक होटल चल रहा है, इसे तोड़कर 12 मंजिला फाइव स्टार होटल बनाया जाएगा। इसमें सबसे कम 175 कमरे होंगे। 15 से 20 सिंगल बैडरूम, 140 से 160 डबल बैडरूम, 15 वीआईपी सुइट, एग्जीबिशन सब बिजनेस सेंटर का निर्माण भी होगा।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "पटना के गांधी मैदान के पास बनेगा बिहार का सबसे ऊंचा 22 मंजिला बिल्डिंग, खुलेगा 5 सितारा होटल"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel