CLOSE ADS
CLOSE ADS

दुनिया में पहली बार सुना गया ब्‍लैक होल साउंड, NASA ने Black Hole की ऑडियो किया रिलीज


डिजिटल दुनिया

आज हम जो खबर आपके साथ शेयर करेंगे, इसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। क्‍योंकि वर्षो से जिस ब्‍लैक होल को निर्वात और बि‍ना किसी साउण्‍ड वाली जगह समझी जा रही थी, उससे संबंधित नासा ने एक वीडियो पोस्‍ट किया है, जिसमें ब्‍लैक होल की आवाज सुनाई देती है।

दुनिया में पहली बार सुना गया ब्‍लैक होल साउंड, NASA ने Black Hole की ऑडियो किया रिलीज


अंतरिक्ष का शैतान

ब्‍लैक होल को अं‍तरिक्ष का शैतान कहा जाता है। इस वीडियो को जारी करके नासा ने बताया है कि ब्‍लैक होल पूरी तरह गूंगा नही होता है।
ब्रम्‍हाण्‍ड में ना जाने कितने राज छिपे है। इसके राज अक्‍सर ही हमें हैरान करते है।

क्या है ब्लैक होल

कहा जाता है कि हमारी आकाशगंगा के मध्‍य कुछ भी नहीं है। यह जगह पूरी तरह खाली है। इसे ही ब्‍लेक होल के ननाम से जानते हैं। हमने काफी सोशल साइट्रस पर हमारे सौरमंडल के ग्रह की आवाज सुनी है। जोकि काफी यूनिक होती है। पर क्‍या कभी ब्‍लेक हॉल का साउण्‍ड आपने सुना है। इस सवाल पर आप सोंचेंगे कि यह कैसे हो सकता है, यह जगह तो पूरी तरह निर्वात है तो इसमें आवाज कैसी?

हम जानते हैं कि अंतरिक्ष खाली होने के कारण यहॉं से किसी भी तरह की आवाज नहीं आती है। निर्वात होने के कारण कोई भी साउण्‍ड पास नहीं होता है। वैसे तो हमारे ब्रम्‍हाण्‍ड में ऐसी बहुत सी जगह है, जहॉं पर गैस होती है। जिस वजह से घर्षण की आवाज हम तक पहुँच पाती है। हालांकि यह आवाज काफी विचित्र होती है तथा डरावनी भी लगती है। नासा ने पर्सियन आकाशगंगा के ब्‍लैक हॉल की नाद साझा की है।

1440 से लेकर 2880 लाख करोड़ की फ्रिक्‍वेसी का है यह साउण्‍ड

इसी प्रकार की विचित्र ब्‍लैक हॉल की आवाज अभी नासा द्वारा पर्सियस आकाशगंगा के केंद्र से यानि की ब्‍लैक‍ होल से आने वाली आवाज को खोजा है। इस क्‍लस्‍टर में प्‍लाज्‍मा तथा गैस है, जिसके सहारे वास्‍तविक ध्‍वनि तरंग निकल रही है। यह क्‍लस्‍टर 250 मिलियन प्रकाश वर्ष हमसे दूर है।

इस ब्‍लैक होल के बारे में नासा द्वारा बताया गया कि पर्सियन गैलेक्‍सी क्‍लस्‍टर मे जो ब्‍लैक होल है, यह 1.1 करोड़ प्रकाश वर्ष ब्रॉड है। इस क्‍लस्‍टर में काफी गर्म गैस है। इस होल की आवाज की बात करें तो इसे नासा द्वारा 1440 लाख करोड़ से लेकर 2880 लाख करोड़ गुना तक की फ्रिक्‍वेंसी में अपलोड किया गया है। इसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि आखिरकार इस साउण्‍ड को आप सभी के बीच पहुँचाने के लिए नासा वैज्ञानिको द्वारा कितना अधिक परिश्रम करना पड़ा होगा।

नासा के बाद आईपीएस अधिकारी संदीप मित्‍तल द्वारा इस आवाज को किया गया पोस्‍ट

इस ध्‍वनि को सबसे पहले नासा द्वारा शेयर किया गया था। इसके बाद आईपीएस संदीप मित्‍तल द्वारा इसको रिशेयर करके बताया गया कि इस साउण्‍ड को ऋषियों द्वारा "ओम" का नाम दिया गया है। इसे जब संदीप मित्‍तल ने शेयर किया, तो ट्वीट पर लिखा कि बम्‍हाण्‍ड की शुरूआत और अंत सभी "ओम" है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "दुनिया में पहली बार सुना गया ब्‍लैक होल साउंड, NASA ने Black Hole की ऑडियो किया रिलीज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel