हिंदू धर्म रक्षा मंच ने निकाली शोभा यात्रा, राजमहल के भाजपा विधायक हुए शामिल
साहिबगंज : राजमहल प्रखंड में हिंदू धर्म रक्षा मंच द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य पर विजयदशमी के दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
पूरे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भूदेव कुमार ने किया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष संत कुमार घोष ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक आयोजन समिति बनाई गई थी। आयोजन समिति का नेतृत्व कार्यक्रम संयोजक नकुल वर्मन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक निर्भय सिंह ने कार्यक्रम की विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए समिति के कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाया।
सूर्य देव घाट मंदिर में बनाए गए मंच से हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2018 से राजमहल में भव्य शोभा यात्रा हिंदू धर्म रक्षा मंच के द्वारा निकाली जा रही है, लेकिन पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण शोभा यात्रा नहीं निकाली जा सकी थी। उन्होंने बताया कि आज हिंदू धर्म रक्षा मंच का स्थापना दिवस भी है। आज ही के दिन मंच की स्थापना की गई थी।
अध्यक्ष ने बताया कि पूरे राजमहल क्षेत्र के प्रत्येक घरों व प्रतिष्ठानों में श्री राम का ध्वज लगाया गया था। उन्होंने बताया कि इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने में राजमहल वासियों ने भी भरपूर सहयोग दिया। इस शोभायात्रा में सभी संप्रदाय के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भरपूर सहयोग दिया। इस शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी महती भूमिका निभाई। इसके लिए मंच के अध्यक्ष ने प्रशासन का आभार प्रकट किया।
शोभा यात्रा से पूर्व सूर्य देव घाट मंदिर व पवित्र पावनी मां गंगा के किनारे मां गंगा की आरती व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ तथा शस्त्र पूजन किया गया। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र, राजमहल नगर, फुलवरिया, लखीपुर, जामनगर, समस्तीपुर, बरबन्ना, पूर्वी नारायणपुर आदि स्थानों से हजारों की संख्या में लोग इस शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत कुमार ओझा भी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश साह, प्रमोद जैन, उज्जवल मंडल, पप्पू अग्रवाल, आनंद कुमार दास, स्वाधीन घोष, सूरज घोष आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " हिंदू धर्म रक्षा मंच ने निकाली शोभा यात्रा, राजमहल के भाजपा विधायक हुए शामिल"
Post a Comment